Santosh Kumar | January 13, 2026 | 02:55 PM IST | 2 mins read
गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आईआईटी गेट 2026 के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जारी किए गए हैं। गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
आईआईटी गुवाहाटी 30 टेस्ट पेपर के लिए गेट 2026 आयोजित करेगा। गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को होगी। गेट रिजल्ट 19 मार्च, 2026 को घोषित किए जाएंगे। गेट स्कोरकार्ड 3 साल के लिए वैलिड रहेंगे।
गेट 2026 परीक्षा 2 शिफ्ट में आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जाएगी। आईआईटी गेट 2026 परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मूल आईडी प्रूफ लाना होगा। अगर उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड 2026 में कोई त्रुटि दिखती है, तो वे तुरंत संस्थान को सूचित कर सकते हैं और उसमें सुधार करवा सकते हैं।
गेट 2026 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। गेट एडमिट कार्ड 2026 पर नाम, फोटो, नामांकन आईडी, रोल नंबर, हस्ताक्षर, पेपर कोड, परीक्षा केंद्र और कोड, तिथि, समय और निर्देश होंगे।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से गेट 2026 एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
गेट 2026 परीक्षा में मल्टीपल चॉइस प्रश्न (एमसीक्यू), मल्टीपल सिलेक्ट प्रश्न (एमएसक्यू) और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (एनएटी) प्रश्न शामिल होंगे। अगर गेट आवेदन में सुधार करने में कोई समस्या आती है, तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।