CUET PG 2026 Exam Date: सीयूईटी पीजी परीक्षा शेड्यूल exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जारी, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | February 14, 2026 | 06:11 PM IST | 2 mins read
एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CUET PG 2026 परीक्षा 6 मार्च से देश भर के 324 निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी पीजी के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करा लिया है और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर कंपलीट परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) हर साल CUET PG परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करता है। इस वर्ष के लिए एनटीए ने आधिकारिक सूचना बुलेटिन के साथ परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
CUET PG 2026: परीक्षा तिथियां
सीयूईटी पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में, प्रतिदिन 2 या 3 शिफ्टों में 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक 90 मिनट की 44 शिफ्टें होंगी।
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10:30 बजे तक, दूसरी शफ्ट 12:30 से देपहर 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 4 से शाम 5:30 बजे तक होगी।
CUET PG 2026: परीक्षा विवरण
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 4,11,366 पंजीकृत उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्हें पिछले वर्षों की तरह ही अधिकतम चार परीक्षा पत्र/विषय चुनने की अनुमति दी गई थी।
CUET PG 2026 के प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी (दो भाषाओं) में होगा, सिवाय निम्नलिखित के-
- 41 भाषा प्रश्न पत्र।
- एम.टेक./उच्च विज्ञान: प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में होंगे।
- आचार्य प्रश्न पत्र: प्रश्न पत्र केवल संस्कृत में होंगे, सिवाय भारतीय ज्ञान प्रणाली और बौद्ध दर्शन के, जो त्रिभाषी (हिंदी/संस्कृत/अंग्रेजी) होंगे।
- हिंदू अध्ययन: प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में होंगे।
CUET PG 2026: शहर सूचना पर्ची
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा तिथि से लगभग दस दिन पहले शहर सूचना पर्ची एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CUET PG 2026 परीक्षा से संबंधित अपडेट, निर्देश और सूचनाओं के लिए नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
CUET PG 2026: हेल्पडेस्क नंबर
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा से संबंधित किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच