CTET July 2024 Registration: सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी डेट कल, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
Santosh Kumar | April 1, 2024 | 08:49 AM IST | 2 mins read
सीटेट जुलाई सत्र 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 2 अप्रैल को बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट 2024 के लिए सामान्य ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, दोनों पेपर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 500 रुपये, जबकि दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
CTET July 2024 Exam: सीटेट का 19वां संस्करण
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट का 19वां संस्करण जुलाई महीने में आयोजित किया जाएगा। CTET July 2024 परीक्षा देश भर के 130 शहरों में 20 भाषाओं के लिए आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने जारी नोटिस में कहा कि अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।
बता दें कि CTET Exam साल में दो बार आयोजित किया जाता है। CTET July 2024 दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए है और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए है।
Also read CTET Result 2024: सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम ctet.nic.in पर घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड
CTET July 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- 'CTET July 2024' आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और अपना पंजीकरण करें।
- इसके बाद CTET जुलाई 2024 आवेदन पत्र भरें।
- उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- सीटीईटी फॉर्म 2024 का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीटीईटी जुलाई 2024 के लिए पेपर -1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर-2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]IPMAT Registration 2024: आईपीएमएटी रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट, जानें योग्यता, आवेदन शुल्क
इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईपीएमएटी 2024 पंजीकरण के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 4,130 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी