Santosh Kumar | February 15, 2024 | 05:57 PM IST | 1 min read
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर का उपयोग करके सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसके लिए बोर्ड पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुका है। वहीं, अब CTET Result 2024 के नतीजों के साथ सीबीएसई कट-ऑफ और फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।
CTET Result 2024: ऐसे चेक करें परीक्षा का परिणाम
अभ्यर्थी CTET Result 2024 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के डिजीलॉकर खाते बनाए जाएंगे और उन्हें सीबीएसई के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे।
आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा के लिए कुल 26,93526 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 84 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 9,58,193 पेपर 1 (कक्षा 1-5) के लिए थे जबकि 17,35,333 पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए थे।