CTET Answer Key PDF 2026: सीटेट प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ ctet.nic.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
Santosh Kumar | March 12, 2026 | 06:01 PM IST | 2 mins read
सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं। क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के लिए 60% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 55% है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएस) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। सीटेट आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है। यह एग्जाम 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्ट में हुआ, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल थे। लाखों कैंडिडेट्स ने सीटेट 2026 एग्जाम दिया और अब वे अपने जवाब चेक कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
कैंडिडेट्स आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट उत्तर कुंजी की साथ-साथ ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी गई है, जिससे कैंडिडेट्स अपने मार्क किए गए जवाबों की तुलना कर सकते हैं।
CTET Answer Key 2026: आंसर की ऑब्जेक्शन डेट, फीस
अगर कोई कैंडिडेट आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तरसे सहमत नहीं है, तो वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 15 मार्च तक आपत्तियां जमा करना अनिवार्य है। हर आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये की फीस लगेगी।
आपत्तियां केवल वैलिड सबूत के साथ ही स्वीकार की जाएंगी। सीबीएसई सभी वैलिड आपत्तियों की समीक्षा करेगा और जरूरी सुधार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा।
Also read CBSE 10th, 12th Admit Card 2026: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड cbse.gov.in पर जारी
CTET Answer Key PDF 2026: सीटेट आंसर की पीडीएफ कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीटीईटी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- पेज पर "व्यू/चैलेंज आंसर की – सीटीईटी 2026" लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद, आंसर की पीडीएफ और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।
CTET Marking Scheme 2026: सीटेट मार्किंग स्कीम 2026
सीटेट में हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलता है, और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। किसी भी समस्या के मामले में, हेल्पडेस्क से संपर्क करें। प्रोविजनल आंसर की केवल रेफरेंस के लिए है। फाइनल आंसर की को ही अंतिम माना जाएगा।
सीटीईटी परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं। क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के लिए 60% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 55% है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार