Santosh Kumar | February 7, 2026 | 03:31 PM IST | 1 min read
पोस्ट में कहा गया, "देश भर में 1,803 सीटीईटी परीक्षा केंद्रों में से, पेपर-2 की परीक्षा 1,801 केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई।"
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने दो सेंटर्स पर सीटीईटी फरवरी 2026 पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए) परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है। 7 फरवरी को होने वाली पेपर-2 की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से दो सेंटर्स पर स्थगित की गई है। बोर्ड जल्द ही प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई तारीखों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर करेगा।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीबीएसई बोर्ड ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर शेयर की। पोस्ट में कहा गया, "देश भर में 1,803 सीटीईटी परीक्षा केंद्रों में से, पेपर-2 की परीक्षा 1,801 केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई।"
हालांकि, इसमें आगे कहा गया कि वैशाली (हाजीपुर) के 2 केंद्रों (125016 - सेंट जॉन एकेडमी, बासमती नगर और 125014 - लक्ष्या इंटरनेशनल एकेडमी) पर कुछ अपरिहार्य कारणों से पेपर - 2 की परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी।
Also readCTET Exam 2026 LIVE: सीटेट पेपर 1 एग्जाम शुरू, पेपर 2 क्वेश्चन पेपर, आंसर की, एनालिसिस जारी
बोर्ड इन दोनों सेंटरों पर अलॉट किए गए कैंडिडेट्स के लिए 15 दिनों के अंदर दोबारा एग्जाम करवाएगा। रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल प्रभावित कैंडिडेट्स को अलग से बताया जाएगा। सीबीएसई ने कैंडिडेट्स को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।
प्रभावित उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए रेगुलर वेबसाइट ctet.nic.in चेक करते रहें। अगर एडमिट कार्ड में कोई बदलाव होता है, तो अपडेटेड वर्जन डाउनलोड करें। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।