Santosh Kumar | February 7, 2026 | 10:35 PM IST | 6 mins read
उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपना सीटेट एडमिट कार्ड 2026 साथ ले जाएं, क्योंकि बिना वैलिड हॉल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
CTET Exam 2026 Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) आज आयोजित किया जा रहा है। सीटीईटी परीक्षा का यह 21वां एडिशन है, जिसका आयोजन 7 और 8 फरवरी को, देश भर के 140 शहरों में ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हो रही है। सीटेट शिफ्ट 1 पेपर 2 परीक्षा समाप्त हो गई है। शिफ्ट 2 (पेपर-1) परीक्षा 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
गेट्स रिपोर्टिंग टाइम पर खुलेंगे और परीक्षा शुरू होने के बाद कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे कम से कम 1-2 घंटे पहले केंद्र पहुंचें, क्योंकि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फ्रिस्किंग में समय लग सकता है।
सीटीईटी पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) और पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) आज आयोजित किया जा रहा है। उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपना एडमिट कार्ड साथ लाएं, क्योंकि बिना वैलिड हॉल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी।
ड्रेस कोड सख्त है ताकि फ्रिस्किंग आसान हो। अभ्यर्थी हल्के रंग के सरल कपड़े पहनें, जैसे हाफ-स्लीव शर्ट/टॉप, बिना मेटल के बटन या जिप वाले। भारी लेयरिंग, फुल स्लीव, मेटल एक्सेसरीज, बड़े बटन, एम्ब्रॉयडरी या कई जेब वाले कपड़े न पहनें।
खुले सैंडल, चप्पल या फ्लैट फुटवियर पहनें; जूते, बूट, स्नीकर्स और हाई हील्स की इजाजत नहीं है। महिला उम्मीदवारों की तलाशी महिला स्टाफ लेंगी। किसी भी परेशानी से बचने के लिए सादे और आरामदायक कपड़े चुनें।
इसके अलावा सीटीईटी 2026 परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पेन ड्राइव, किताबें, नोट्स, चिट्स, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, ज्वेलरी या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
अपने साथ केवल एक नीला/काला बॉलपॉइंट पेन, एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल (बिना लेबल वाली), और जरूरी डॉक्यूमेंट्स ही ले जाएं। कोई भी गैर-जरूरी चीज मिलने पर परीक्षा रद्द हो सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स में अपना सीटीईटी एडमिट कार्ड जरूर साथ लाएं। इसके अलावा एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर उल्लिखित आईडी ही मान्य होगी।
यदि दिव्यांग (पीडबल्यूडी) अभ्यर्थी हैं तो स्क्राइब और अतिरिक्त समय की सुविधा के लिए संबंधित प्रमाणपत्र साथ रखें। एडमिट कार्ड में दिए सभी निर्देश पढ़ें और पालन करें। परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर सही तरीके से बबल भरें।
सीटीईटी परीक्षा का यह 21वां एडिशन है, जिसका आयोजन 7 और 8 फरवरी को, देश भर के 140 शहरों में ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है। सीटेट फरवरी 7 परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
February 7, 2026 | 10:35 PM IST
सीबीएसई सीटेट पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली में पेपर-1 लिया जाएगा, जिसका समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
February 7, 2026 | 08:52 PM IST
उम्मीदवार डिजीलॉकर के माध्यम से अपनी सीटेट की डिजिटल मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई आमतौर पर दस्तावेज उपलब्ध होने पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजता है। इसके अतिरिक्त, स्कोरकार्ड और प्रमाण पत्र उमंग मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
February 7, 2026 | 08:03 PM IST
सीबीएसई सीटेट के पहले दिन की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। कल परीक्षा का दूसरा दिन है। उम्मीदवारों कों समय से परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
February 7, 2026 | 07:00 PM IST
केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते बिहार के वैशाली (हाजीपुर) में दो केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2026 के पेपर 2 की परीक्षा रद्द कर दी है।
February 7, 2026 | 06:14 PM IST
सीटीईटी परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो केंद्र सरकार के स्कूलों और सीटीईटी स्कोर स्वीकार करने वाले अन्य संस्थानों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। परीक्षा में दो पेपर होते हैं: पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए।
February 7, 2026 | 05:02 PM IST
सीटीईटी परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाती है, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, तमिल, तेलुगु, तिब्बती, कन्नड़, पंजाबी, संस्कृत, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, बांग्ला, गारो, खासी, मलयालम, मिज़ो, गुजराती और उर्दू शामिल हैं।
February 7, 2026 | 03:52 PM IST
वैशाली (हाजीपुर) के 2 केंद्रों (125016 - सेंट जॉन एकेडमी, बासमती नगर और 125014 - लक्ष्या इंटरनेशनल एकेडमी) पर कुछ अपरिहार्य कारणों से पेपर - 2 की परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी।
ये भी पढ़ें:- CTET Exam 2026: सीटेट पेपर 2 की परीक्षा 2 सेंटरों पर स्थगित, प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई डेट की घोषणा जल्द
February 7, 2026 | 03:33 PM IST
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने दो सेंटर्स पर सीटीईटी फरवरी 2026 पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए) परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है।
February 7, 2026 | 02:46 PM IST
सीटीईटी 2026 पेपर 1 की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) भारत के 140 शहरों में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2026 का फरवरी सत्र आयोजित कर रहा है। यह परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) मोड में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रतिदिन दो शिफ्ट निर्धारित हैं।
February 7, 2026 | 01:53 PM IST
सीटेट 2026 ओएमआर शीट अभी आधिकारिक रूप से डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की जा रही है।
February 7, 2026 | 01:31 PM IST
ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सीटीईटी 2026 परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 82 अंक की आवश्यकता होती है।
February 7, 2026 | 01:26 PM IST
सीटीईटी 2026 परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पेन ड्राइव, किताबें, नोट्स, चिट्स, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, ज्वेलरी या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
February 7, 2026 | 12:46 PM IST
सीटीईटी फरवरी 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जा रही है। इसके प्रश्न पत्र और आधिकारिक उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
February 7, 2026 | 12:24 PM IST
अभ्यर्थी हल्के रंग के सरल कपड़े पहनें, जैसे हाफ-स्लीव शर्ट/टॉप, बिना मेटल के बटन या जिप वाले। भारी लेयरिंग, फुल स्लीव, मेटल एक्सेसरीज, बड़े बटन, एम्ब्रॉयडरी या कई जेब वाले कपड़े न पहनें।
February 7, 2026 | 12:01 PM IST
सीबीएसई द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 आज आयोजित किया जा रहा है। सीटेट शिफ्ट 1 परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई है।
February 7, 2026 | 11:37 AM IST
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
February 7, 2026 | 11:09 AM IST
सीटेट शिफ्ट 1 आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
February 7, 2026 | 10:35 AM IST
सीटेट पेपर 2 आंसर की 2026 परीक्षा के कुछ दिनों बाद सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है।
February 7, 2026 | 10:13 AM IST
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देश होंगे।
February 7, 2026 | 09:30 AM IST
सीटेट फरवरी 7 पेपर-2 परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हो गई है और 12 बजे तक चलेगी। दोपहर की शिफ्ट (पेपर-1) रिपोर्टिंग टाइम 12:30 बजे है।
February 7, 2026 | 09:17 AM IST
सीटीईटी की वेबसाइट पर 'Information Bulletin' सेक्शन में विस्तृत सिलेबस (Paper 1 और Paper 2) पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।
February 7, 2026 | 08:51 AM IST
सीटेट एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। सीटेट हॉल टिकट 2026 उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
February 7, 2026 | 08:26 AM IST
सीटीईटी के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र प्राप्त करने के लिए सबसे विश्वसनीय स्रोत आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in है, जहां 2018 से 2024 तक के पेपर उपलब्ध हैं।
February 7, 2026 | 08:06 AM IST
सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा के दौरान सीटेट ओएमआर शीट पर सही तरीके से बबल भरें, क्योंकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है इसलिए सभी प्रश्नों का प्रयास करें।
February 7, 2026 | 07:43 AM IST
सीटीईटी ओएमआर शीट में उम्मीदवार गोले को पूरी तरह से भरें। आधा भरा हुआ गोला, क्रॉस (X) या टिक (✔) मार्क कंप्यूटर द्वारा मान्य नहीं होगा।
February 7, 2026 | 07:30 AM IST
सीटेट पेपर-2 की परीक्षा 9:30 बजे से 12 बजे तक चलेगी। सीटीईटी पेपर-1 की परीक्षा 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी।
February 7, 2026 | 07:18 AM IST
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक 2 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
February 7, 2026 | 07:05 AM IST
सुबह की शिफ्ट के लिए गेट 7:30 बजे पर और दोपहर की शिफ्ट के लिए 12:30 बजे पर खुलेंगे, और सीटीईटी 2026 परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं होगी।
February 7, 2026 | 07:01 AM IST
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) आज से शुरू हो गया है।