CMAT Answer Key 2025: सीमैट आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो आज होगी क्लोज, शाम 9 बजे तक दर्ज करें आपत्तियां
Santosh Kumar | February 2, 2025 | 02:07 PM IST | 2 mins read
सीमैट 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 25 जनवरी को देश भर के 107 शहरों में स्थित 178 केंद्रों पर सीबीटी मोड में दो पालियों में आयोजित की गई।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 2 फरवरी को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 के लिए प्रोविजनल आंसर-की आपत्ति विंडो को बंद कर देगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं और उन्हें लगता है कि जारी सीमैट 2025 आंसर-की में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT के जरिए सीमैट 2025 प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug | Sep | Oct
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship | Trend Analysis
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीमैट 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 25 जनवरी को देश भर के 107 शहरों में स्थित 178 केंद्रों पर सीबीटी मोड में दो पालियों में 74,012 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार शाम 9 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आपत्तियां प्राप्त होने के बाद सीमैट की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। प्रोसेसिंग फीस का भुगतान 2 फरवरी की रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। चुनौती के लिए फीस किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी।
CMAT Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन फीस
उम्मीदवारों को सीमैट आंसर-की 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देकर अपनी चुनौती दर्ज कर सकते हैं।
यदि चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पर लागू किया जाएगा। एनटीए सीमैट रिजल्ट संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
CMAT 2025 Answer Key: आपत्ति कैसे दर्ज करें?
उम्मीदवार सीमैट आंसर-की 2025 के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाएं।
- होमपेज पर, सीमैट आंसर-की ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीमैट प्रोविजनल आंसर-की 2024 पर आपत्ति दर्ज करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
सीमैट 2025 से संबंधित किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी