CJP Protest LIVE: प्रधान के इस्तीफे पर आज बैठक, 2 दिन का अल्टीमेटम; पुलिस बर्बरता के सबूत देने को पोर्टल लॉन्च
Santosh Kumar | July 25, 2026 | 01:15 PM IST | 2 mins read
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और नीट से जुड़ी आत्महत्याओं के मामलों में मुआवजा देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गई है।
CJP Protest Jantar Mantar Live Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दबाव बढ़ा दिया है। सरकार के साथ हुई अहम बैठक में सीजेपी ने अपनी 3 मुख्य मांगों को दोहराया, जिनमें प्रधान का इस्तीफा मुख्य मुद्दा रहा। बैठक के बाद सीजेपी ने साफ किया कि वे 48 घंटे यानी दो दिन का अल्टीमेटम दे रहे हैं; अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो देशव्यापी आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस बारे में सरकार और 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रतिनिधिमंडल के बीच आज फिर बातचीत होगी।
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और नीट से जुड़ी आत्महत्याओं के मामलों में मुआवजा देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गई है।
CJP Protest Jantar Mantar: पुलिस बर्बरता के सबूत देने के लिए पोर्टल शुरू
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बर्बरता के आरोपों को साबित करने के लिए खास पोर्टल शुरू किया है। छात्र और प्रदर्शनकारी इस पोर्टल पर लाठी-चार्ज, हिरासत में लेने और दूसरी घटनाओं के वीडियो और सबूत अपलोड कर सकते हैं।
सीजेपी का कहना है कि इससे देश भर में पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी सच्चाई सामने आएगी और न्यायिक प्रक्रिया मजबूत होगी। प्रदर्शनकारी छात्र इस आधिकारिक पोर्टल theprotestrecord.com पर सबूत जमा कर सकते हैं।
CJP Jantar Mantar Protest: सीजेपी की सरकार के सामने 3 मांगें
यह आंदोलन नीट पेपर लीक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है। केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ लगभग दो घंटे चली बैठक में सीजेपी ने 3 मांगें और 5 सुझाव रखे।
'धर्मेंद्र प्रधान' का इस्तीफ़ा, मृतकों के परिवारों को मुआवज़ा और प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई वापस लेना। इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 24 जुलाई को 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
Jantar Mantar CJP Protest: अभिजीत दीपके की पीएम को चेतावनी
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में हजारों युवा और छात्र हिस्सा ले रहे हैं। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी से कहा है कि अगर प्रधान को नहीं हटाया गया, तो युवा पीएम के इस्तीफे की भी मांग करने लगेंगे।
सीजेपी ने इस आंदोलन को पूरे देश में फैलाने की तैयारी कर ली है। सीजेपी की ओर से कहा गया कि अगर 2 दिन की मोहलत के बाद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो देशव्यापी स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा।
Quick Watch
]July 25, 2026 | 01:15 PM IST
Jantar Mantar Live Updates: सरकार उनको मुआवजा दे जो 20 जुलाई को घायल हुए
July 25, 2026 | 12:56 PM IST
Delhi Metro Station Update: ये मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद
नीचे बताए गए मेट्रो स्टेशन आज सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालाँकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी-
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केन्द्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
- झंडेवालान
- नई दिल्ली
July 25, 2026 | 12:35 PM IST
Delhi CJP Protest: अतिरिक्त अवरोधक लगाए गए
एक अधिकारी ने कहा, ''संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त अवरोधक लगाए गए हैं। इन्हें जंजीरों से बांधकर और 'वेल्डिंग' करके इस तरह मजबूत किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।''
July 25, 2026 | 12:21 PM IST
CJP Jantar Mantar Protest: वीकेंड पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों के लिए सुरक्षा बढ़ी
सप्ताहांत के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त अवरोधक लगाए हैं और उन्हें भारी-भरकम लोहे की जंजीरों से बांध दिया है।
ये भी पढ़ें:-
CJP Jantar Mantar Protest: वीकेंड पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों के लिए सुरक्षा बढ़ी, अवरोधक जंजीरों से बांधे गए
July 25, 2026 | 11:55 AM IST
Supreme Court News: कोर्ट पुलिस ज्यादतियों के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करेगा
'द हिंदू' के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट दो नई याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है। इन याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि 20 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ज्यादती की।
July 25, 2026 | 11:40 AM IST
CJP Protest Live Updates: कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई
'द हिंदू' की एक रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
July 25, 2026 | 11:30 AM IST
NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर
2015 से 2026 के बीच, कथित नीट पेपर लीक से जुड़े कम से कम 3 बड़े विवाद सामने आए हैं, जिनकी वजह से परीक्षा रद्द करने या दोबारा कराने तक की नौबत आई।
ये भी पढ़ें:- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
July 25, 2026 | 11:20 AM IST
Delhi Police Press Conference: दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी आज
दिल्ली पुलिस आज जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बारे में फैली गलत और झूठी जानकारी को स्पष्ट करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
July 25, 2026 | 11:20 AM IST
What is CJP Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट क्या है?
सीजेपी प्रोटेस्ट, दिल्ली में जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) द्वारा आयोजित युवाओं पर आधारित एक छात्र आंदोलन है। इसकी शुरुआत 16 मई 2026 को आम आदमी पार्टी के पूर्व वॉलंटियर अभिजीत दिपके ने की।
July 25, 2026 | 11:06 AM IST
Abhijeet Dipke Health Update: अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड
सीजेपी के अभिजीत दिपके ने कहा, "मुझे टाइफाइड हुआ है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक लड़ाई जारी रहेगी।" उन्होंने दोहराया कि अपनी सेहत ठीक न होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
July 25, 2026 | 11:01 AM IST
CJP Protest Jantar Mantar: अभिजीत दीपके की पीएम को चेतावनी
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में हजारों युवा और छात्र हिस्सा ले रहे हैं। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी से कहा है कि अगर प्रधान को नहीं हटाया गया, तो युवा पीएम के इस्तीफे की भी मांग करने लगेंगे।
July 25, 2026 | 10:37 AM IST
CJP Protest Jantar Mantar Update: शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा मुख्य मुद्दा
सरकार के साथ हुई अहम बैठक में सीजेपी नेताओं ने अपनी 3 मुख्य मांगों को दोहराया, जिनमें प्रधान का इस्तीफा मुख्य मुद्दा रहा।
July 25, 2026 | 10:36 AM IST
CJP Protest Jantar Mantar: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दबाव बढ़ा दिया है।
अगली खबर
]CJP Protest: सोनम वांगचुक ने 26वें दिन तोड़ा अनशन; जेपी नड्डा ने अस्पताल में की मुलाकात, पीएम ने भेजा संदेश
वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ''मैं सोनम जी से अनुरोध करता हूं कि वह चिकित्सकों की सलाह मानें और अपना वजन फिर से पुरानी स्थिति में लायें, मैं प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें।''
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज