Trusted Source Image

CJP Protest: सोनम वांगचुक ने 27वें दिन तोड़ा अनशन; जेपी नड्डा ने अस्पताल में की मुलाकात, पीएम ने भेजा संदेश

Santosh Kumar | July 24, 2026 | 07:22 AM IST | 2 mins read

वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ''मैं सोनम जी से अनुरोध करता हूं कि वह चिकित्सकों की सलाह मानें और अपना वजन फिर से पुरानी स्थिति में लायें, मैं प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें।''

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात की।(इमेज-एक्स/@Wangchuk66)
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात की।(इमेज-एक्स/@Wangchuk66)

नई दिल्ली: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है। यह घटनाक्रम केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और जितेंद्र सिंह द्वारा बृहस्पतिवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात के बाद सामने आया। दोनों मंत्रियों ने वांगचुक को सरकार की ओर से आश्वासन दिया।

वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ''मैं सोनम जी से अनुरोध करता हूं कि वह चिकित्सकों की सलाह मानें और अपना वजन फिर से पुरानी स्थिति में लायें, मैं प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें।''

इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वांगचुक को भरोसा दिलाया कि सरकार 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज न करने को लेकर सकारात्मक रुख रखती है।

CJP Protest: नड्डा ने अस्पताल में की वांगचुक से मुलाकात

नड्डा ने कहा कि सरकार संसद में प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा कराने का आश्वासन दे चुकी है और नीट पेपर लीक से जुड़े आत्महत्या पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने के प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार कर रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, "केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के नेताओं की मौजूदगी में 26 दिन बाद मैंने अपना अनशन समाप्त किया।"

वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के बाद कहा कि विभिन्न शर्तों पर लंबी और गंभीर वार्ताओं के उपरांत तथा देश में संभावित हिंसा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। पीएम ने भी वांगचुक के लिए संदेश भेजा है।

Also readNEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच

CJP Protest: प्रधान के इस्तीफा देने तक विरोध जारी

अभिजीत दीपके ने कहा कि जब सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। वांगचुक के साहस और त्याग के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर वांगचुक ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) जंतर-मंतर पर अपना शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रखेगी, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications