Trusted Source Image

Jamia Students Detained: सोशल मीडिया पर जामिया छात्रों को हिरासत में लिए जाने का दावा, पुलिस कर रही सत्यापन

Press Trust of India | July 25, 2026 | 02:15 PM IST | 1 min read

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कई पोस्ट में कहा गया कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद विश्वविद्यालय लौट रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए गए करीब 150 लोगों की पहचान और उनकी पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जा रहा है। (इमेज-एक्स/ @InqalabNewsIN)
हिरासत में लिए गए करीब 150 लोगों की पहचान और उनकी पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जा रहा है। (इमेज-एक्स/ @InqalabNewsIN)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शनिवार को कई ऐसे पोस्ट किए गए जिनमें दावा किया गया है कि दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुछ छात्रों को उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन से लौट रहे थे। वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात हिरासत में लिए गए करीब 150 लोगों की पहचान और उनकी पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जा रहा है।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कई पोस्ट में कहा गया कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद विश्वविद्यालय लौट रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्र ने बताया कि शुक्रवार रात सुरक्षा जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों से करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया गया था, उनकी पहचान और उनकी पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जा रहा है।

Also readCJP Protest LIVE: प्रधान के इस्तीफे पर आज बैठक, 2 दिन का अल्टीमेटम; पुलिस बर्बरता के सबूत देने को पोर्टल लॉन्च

सूत्र ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में जामिया के छात्र शामिल हैं या नहीं, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। सूत्र के अनुसार, पुलिस हिरासत में लिए गए प्रत्येक व्यक्ति के विवरण की जांच करने के बाद ही उन्हें छोड़ रही है।

सोशल मीडिया पर ये दावे बड़े पैमाने पर सामने आए हैं। शनिवार को दिल्ली भर में सुरक्षा कड़ी रही, पुलिस ने भारी तैनाती बनाए रखी और कानून-व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में जांच-पड़ताल की।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications