CGSSB Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ नमूना सहायक, लैब असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | September 11, 2026 | 06:48 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने छत्तीसगढ़ नमूना सहायक, लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत नमूना सहायक, लैब असिस्टेंट (औषधि) और लैब असिस्टेंट (खाद्य) के पदों पर भर्ती परीक्षा (FWLN26) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीएसएसबी की तरफ से अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया गया है कि प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा, इसलिए वे इसका प्रिंटआउट लेकर ही परीक्षा केंद्र पर जाएं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801962 पर सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
CGSSB Lab Assistant Exam 2026: परीक्षा तिथि
यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्य के 5 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
CGSSB Exam 2026 Guidelines :परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के सभी पेजों का प्रिंट आउट लेकर उसे केवल एक तरफ प्रिंट करना होगा। क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के लिए सीजीएसएसबी प्रवेश पत्र की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी।
- परीक्षार्थी को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में (मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड) साथ लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र नहीं दिखाने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व (सुबह 8 बजे तक) केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है, ताकि पहचान और जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
- परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व यानी सुबह 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
ड्रेस कोड
- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाए।
- धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
- काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, गैरून, बैंगनी रंग और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा।
- फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
Also read UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 132 पदों पर निकली भर्ती
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक
परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल