CGPSC Assistant Director Exam 2025: सीजीपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 13, 2026 | 02:32 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ सहायक संचालक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से विज्ञापन संख्या 07/2025/परीक्षा के तहत सहायक संचालक (योजना) (आवास एवं पर्यावरण विभाग) परीक्षा 2025 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सीजीपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर 2025 एग्जाम 5 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सहायक संचालक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर उपलब्ध कर दिया जाएगा। सीजीपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
CGPSC Assistant Director Exam Schedule 2025: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में अभ्यर्थी सीजी असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | परीक्षा का दिन | परीक्षा का समय | विषय |
|---|---|---|---|
| 5 अप्रैल, 2026 | रविवार | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
पेपर 1 - जनरल नॉलेज ऑफ सीजी
पेपर 2 - प्लानिंग (योजना) |
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। आयोग कार्यालय किसी भी अभ्यर्थी को अलग से एडमिट कार्ड अथवा हाल टिकट जारी किए जाने के संबंध में कोई सूचना या एसएमएस व्यक्तिगत नहीं भेजेगा।” परीक्षा रायपुर जिले में बनाए गए केंद्रों पर कराई जाएगी।
सीजीपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसा आधार कार्ड/ वोटर आईडी/ पैन कार्ड आदि लाना होगा। नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
CGPSC Assistant Director Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- असिस्टेंट डायरेक्टर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- प्रवेश पत्र जांचें और प्रिंटआउट निकारकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार