Trusted Source Image

CG Vyapam Answer Key: सीजी व्यापम आंसर की मैकेनिक समेत विभिन्न ग्रुप-3 पोस्ट के लिए जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट

Santosh Kumar | March 11, 2026 | 06:42 PM IST | 1 min read

जारी अधिसूचना के अनुसार, तय डेट और समय के बाद ऑब्जेक्शन एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे। बिना प्रूफ के क्लेम और ऑब्जेक्शन पूरी तरह से इनवैलिड होंगे।

सीजी व्यापम आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने मैकेनिक कम इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, ओवरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर और असिस्टेंट सेक्शन होल्डर समेत विभिन्न ग्रुप-3 पोस्ट के लिए हुई लिखित भर्ती परीक्षा (एमएलआईआई25) की आंसर की जारी कर दी है। आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। कैंडिडेट अब अपने जवाबों का मिलान करके अनुमानित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

अभ्यर्थी मॉडल उत्तर वेबसाइट पर देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपने प्रोफाइल में लॉग इन करके दावे एवं आपत्तियां टैब में जाकर 16 मार्च, दोपहर 3 बजे तक वेबसाइट पर प्रदर्शित उत्तरों पर प्रमाण के साथ अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।

CG Vyapam Answer Key 2025: सीजी व्यापम आंसर की ऑब्जेक्शन फीस

पोस्ट से या खुद आकर जमा किए गए क्लेम और ऑब्जेक्शन एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे। एग्जाम के मॉडल आंसर पर क्लेम और ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए हर सवाल के लिए ₹100 फीस देनी होगी। क्लेम और ऑब्जेक्शन फीस ₹50 है।

इस शुल्क के बिना आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। पोर्टल पर आपत्ति दर्ज करने हेतु अभ्यर्थियों को प्रोफाइल में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर एवं पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपत्ति प्रस्तुत करना होगा।

Also readCG Vyapam Admit Card 2026: सीजी व्यापम एडमिट कार्ड डेट सहायक मानचित्रकार, लैब असिस्टेंट परीक्षा के लिए जारी

CG Vyapam Answer Key 2025: आंसर की ऑब्जेक्शन संबंधी निर्देश

दावा-आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया दावा-आपत्ति पोर्टल पर मैनुअल में दी गई है। कृपया उसका भली-भांति अध्ययन कर लें। पोर्टल पर दावा-आपत्ति दर्ज करने के पूर्व सहायक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करने हेतु तैयार रखें।

तय डेट और समय के बाद ऑब्जेक्शन एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे। बिना प्रूफ के क्लेम और ऑब्जेक्शन पूरी तरह से इनवैलिड होंगे। सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट मिले हुए ऑब्जेक्शन को रिव्यू करेंगे और फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications