CG Vyapam Amin Answer Key 2025: सीजी व्यापम अमीन आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | December 23, 2025 | 11:36 AM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम अमीन आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से अमीन भर्ती 2025 लिखित परीक्षा (WRDA 25) की मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्ति विंडो 24 दिसंबर को बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी अमीन आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
सीजी व्यापम अमीन आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी।
आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है। दावा-आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले आपत्ति के पक्ष में दिये जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार रखें एवं आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर इसे डाउनलोड कर लें।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अमीन भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर 19 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति दिनांक 24/12/2025 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
परीक्षा मंडल ने कहा कि डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर पेश की गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Vyapam Amin Model Answer Key 2025: आपत्तियां उठाएं
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी अमीन मॉडल आंसर की 2025 पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘दावा-आपत्ति’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, अमीन मॉडल उत्तर आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडों आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपत्तियां दर्ज करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]Haryana Private Universities Bill: हरियाणा विधानसभा ने निजी विवि से संबंधित संशोधन विधेयक किया पारित
जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश और हरियाणा की पुलिस के साथ मिलकर एक ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किये जाने के बाद भाजपा सरकार द्वारा यह विधेयक लाया गया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच