CG Hand Pump Technician Result 2025: सीजी हैंडपंप टेक्नीशियन रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | December 20, 2025 | 04:38 PM IST | 1 min read
सीजी व्यापम हैंड पंप तकनीशियन भर्ती 2025 के तहत 50 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड, रायपुर द्वारा आयोजित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में हैंडपंप तकनीशियनों की भर्ती के लिए फाइनल उत्तर कुंजी और परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी व्यापम की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया है।
सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर खुद का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
CG Hand Pump Technician Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब सीजी व्यापम हैंडपंप तक्नीशियन रिजल्ट पेज खुल जाएगा।
- सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
CG Hand Pump Technician Result 2025: वेतनमान
छत्तीसगढ़ हैंडपंप टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों की वेतन सीमा 22,400 से 71,200 रुपये प्रति माह होगी, जो लेवल-5 वेतनमान के अंतर्गत आएगी।
Also read BSEB Sakshamta Pariksha 4th Result 2025: बिहार सक्षमता परीक्षा चतुर्थ रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
सीजी व्यापम हैंड पंप तकनीशियन भर्ती 2025 के तहत 50 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा