IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल

Team Careers360 | October 1, 2026 | 08:38 PM IST | 3 mins read

ये शोधकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों के संस्थानों से जुड़े हैं, जिनमें कृषि और जीव विज्ञान, कला और मानविकी, और कंप्यूटर विज्ञान से लेकर चिकित्सा, इंजीनियरिंग, भौतिकी, मनोविज्ञान और पशु चिकित्सा विज्ञान शामिल हैं।

54 स्कॉलर्स को 27 अलग-अलग डोमेन में उनके रिसर्च के लिए 'फैकल्टी रिसर्च अवार्ड्स' से सम्मानित किया गया। (इमेज-करियर्स360)

नई दिल्ली: करियर्स360 के इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट (आईआरआईएस) 2026 में, 54 स्कॉलर्स को 27 अलग-अलग डोमेन में उनके रिसर्च के लिए 'फैकल्टी रिसर्च अवार्ड्स' से सम्मानित किया गया। ये अवार्ड्स रिसर्चर्स द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए योगदान को मान्यता देते हैं। फैकल्टी रिसर्च अवार्ड्स के तीसरे एडिशन के लिए, इन 27 क्षेत्रों से 54 रिसर्चर्स को चुना गया। इनमें से 26 क्षेत्रों में, अवार्ड्स सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के रिसर्चर्स के बीच बराबर बांटे गए, जबकि एक क्षेत्र में दोनों अवार्ड्स सरकारी संस्थानों के रिसर्चर्स को मिले।

ये शोधकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों के संस्थानों से जुड़े हैं, जिनमें कृषि और जीव विज्ञान, कला और मानविकी, और कंप्यूटर विज्ञान से लेकर चिकित्सा, इंजीनियरिंग, भौतिकी, मनोविज्ञान और पशु चिकित्सा विज्ञान शामिल हैं।

IRIS 2026: स्कॉलर्स को प्रशस्ति-पत्र व नकद इनाम

इन अवॉर्ड्स में एक प्रशस्ति-पत्र और ₹50,000 का नकद इनाम शामिल रहा। अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में आईआईटी खड़गपुर व आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी हैदराबाद, आईआईएम मुंबई जैसे संस्थानों के रिसर्चर शामिल हैं।

इसके अलावा, सूची में एम्स, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, मेडिकल संस्थानों और निजी विश्वविद्यालयों से जुड़े शोधकर्ता भी शामिल हैं। 'इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 2026' का आयोजन आज नई दिल्ली के जनपथ स्थित 'द इंपीरियल' में किया गया।

Also read THE Rankings 2027: आईआईएससी बेंगलुरु बना देश का नंबर-1 संस्थान, वैश्विक स्तर पर मिली 254वीं रैंक

Careers360 Faculty Research Awards 2026: विजेताओं की सूची

करियर्स360 द्वारा आयोजित आईआरआईएस 2026 में फैकल्टी रिसर्च अवार्ड्स 2026 पाने वाले विजेताओं की सूची-

स्कॉलर का नाम

संस्थान

क्षेत्र

रवि पांडिसेल्वम

आईसीएआर-इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट

एग्रीकल्चरल एंड बायोलॉजिकल साइंसेज

पेन्ना सुप्रसन्ना

एमिटी यूनिवर्सिटी

एग्रीकल्चरल एंड बायोलॉजिकल साइंसेज

प्रमोद के. नायर

यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद

आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज

समता पी. पांड्या

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई

आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज

एमडी इम्तियाज हसन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया

बायोकेमिस्ट्री, जेनेटिक्स एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी

थोट्टेथोडी सुब्रह्मण्य केशव प्रसाद

निट्टे डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी

बायोकेमिस्ट्री, जेनेटिक्स एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी

शेषाद्रि चटर्जी

आईआईटी खड़गपुर

बिजनेस, मैनेजमेंट एंड अकाउंटिंग

सचिन कुमार मंगला

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, नई दिल्ली

बिजनेस, मैनेजमेंट एंड अकाउंटिंग

असीम भौमिक

इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस, कोलकाता

केमिकल इंजीनियरिंग

पी. रैजादा

शूलिनी यूनिवर्सिटी, सोलन

केमिकल इंजीनियरिंग

देबब्रत मैती

आईआईटी बॉम्बे

केमिस्ट्री

रंगासामी जयकुमार

अमृता विश्व विद्यापीठम, कोच्चि

केमिस्ट्री

अशोक कुमार दास

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, हैदराबाद

कंप्यूटर साइंस

नीरज कुमार

थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

कंप्यूटर साइंस

मनोज कुमार तिवारी

आईआईएम मुंबई

डिसीजन साइंसेज

रमन रामकृष्णन

सिम्बायोसिस इंटरनेशनल

डिसीजन साइंसेज

अखिलानंद चौरसिया

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी

डेंटिस्ट्री

सचिन चक्रधर सरोदे

डॉ. डी.वाई. पाटिल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

डेंटिस्ट्री

शांतनु देसाई

आईआईटी हैदराबाद

अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंसेज

के. जी. अरुण

चेन्नई मैथमेटिकल इंस्टीट्यूट

अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंसेज

अविरल कुमार तिवारी

आईआईएम बोधगया

इकोनॉमिक्स, इकोनोमेट्रिक्स एंड फाइनेंस

विशाल डागर

ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गुरुग्राम

इकोनॉमिक्स, इकोनोमेट्रिक्स एंड फाइनेंस

विनीत वीर त्यागी

श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी, कटरा

एनर्जी

टी. मयिलागन

एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

एनर्जी

बिजया केतन पाणिग्रही

आईआईटी दिल्ली

इंजीनियरिंग

टी. सतीश

सावेथा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, चेन्नई

इंजीनियरिंग

जे. राजेश बानू

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु

एनवायरनमेंटल साइंस

सुनीता जे. वरजानी

यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज, देहरादून

एनवायरनमेंटल साइंस

मारिमुथु गोविंदराजन

अन्नामलाई यूनिवर्सिटी

हेल्थ प्रोफेशंस

करुप्पासामी गोविंदसामी

सिम्बायोसिस स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स साइंसेज, पुणे

हेल्थ प्रोफेशंस

प्रत्युष शुक्ला

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी

इम्यूनोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी

वीरराघवन बालाजी

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर

इम्यूनोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी

नागभूषण, एच.

तुमकुर यूनिवर्सिटी

मैटेरियल्स साइंस

एस. सी. शर्मा

जैन डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी

मैटेरियल्स साइंस

रथिनासामी सक्तिवेल

भारथियार यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर

मैथमेटिक्स

इंद्रनील बिस्वास

शिव नादर इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस, ग्रेटर नोएडा

मैथमेटिक्स

निखिल टंडन

एम्स, नई दिल्ली

मेडिसिन

महेश पड्कुडुरु ए.

जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, मैसूरु

मेडिसिन

निधान के. बिस्वास

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स, कल्याणी

मल्टीडिसिप्लिनरी

मोहम्मद जावेद अंसारी

हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद

मल्टीडिसिप्लिनरी

मंजरी त्रिपाठी

एम्स, नई दिल्ली

न्यूरोसाइंस

अतुल एच. गोयल

केजे सोमैया मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर

न्यूरोसाइंस

सुरेश के. शर्मा

एम्स, जोधपुर

नर्सिंग

जूडिथ एंजेलिटा नोरोन्हा

मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

नर्सिंग

वंदना भारत पाटरावले

इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी

फार्माकोलॉजी, टॉक्सिकोलॉजी एंड फार्मास्यूटिक्स

धर्मराजन श्रीराम

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, हैदराबाद

फार्माकोलॉजी, टॉक्सिकोलॉजी एंड फार्मास्यूटिक्स

संजय कुमार स्वैन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च

फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी

बिभूति परिडा

एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा

फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी

सुजिता कुमार कर

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

साइकोलॉजी

टी. एस. सत्यनारायण राव

जेएसएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मैसूरु

साइकोलॉजी

संजय कुमार मोहंती

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज, मुंबई

सोशल साइंसेज

प्रेमा पी. नेडुंगाडी

अमृता विश्व विद्यापीठम, अमृतपुरी कैंपस

सोशल साइंसेज

वीरासामी सेजियन

आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल न्यूट्रिशन एंड फिजियोलॉजी

वेटरिनरी साइंसेज

कुमारगुरुबारन कार्तिक

तमिलनाडु वेटरिनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी

वेटरिनरी साइंसेज

इस समिट में शिक्षा जगत के कई एकेडेमिशियन व लीडर्स ने हिस्सा लिया, जिनमें नीति आयोग के सदस्य अभय करंदीकर भी शामिल हैं। करंदीकर ने विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च करने वालों के योगदान व भारत के रिसर्च फंडिंग इकोसिस्टम पर चर्चा की।

इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट में अभय करंदीकर ने 'विकसित भारत 2047' के विजन को ध्यान में रखते हुए 'अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन' (एएनआरएफ) के लक्ष्यों और अलग-अलग क्षेत्रों में रिसर्च के विस्तार पर जोर दिया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]