BTSC Vacancy 2025: बिहार में वर्क इंस्पेक्टर, डेंटल हाइजिनिस्ट और हॉस्टल मैनेजर के 1907 पदों पर निकली भर्ती
Abhay Pratap Singh | October 8, 2025 | 02:25 PM IST | 2 mins read
बीटीएससी भर्ती नोटिफिकेशन 2025 में पात्रता मानदंड, आयु-सीमा, आवेदन शुल्क, वेतनमान, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर (विज्ञापन संख्या 25/2025), डेंटल हाइजिनिस्ट (विज्ञापन संख्या 26/2025) और हॉस्टल मैनेजर (विज्ञापन संख्या 27/2025) सहित कुल 1907 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से 10 नवंबर, 2025 तक btsc.bihar.gov.in पर शुरू होगी।
आवेदक की न्यूनतम आयु 1 अगस्त, 2025 तक 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग के लिए 37 वर्ष और अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष है। वहीं, बीसी/ ईबीसी (पुरुष-महिला) के लिए ऊपरी आयु 40 वर्ष और एससी/ एसटी (पुरुष-महिला) के लिए 42 वर्ष है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए 100 रुपए का भुगतान करना होगा।
BTSC Work Inspector Recruitment 2025: बीटीएससी कार्य निरीक्षक भर्ती
बीटीएससी वर्क इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 1,114 पदों को भरा जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष संस्थान से आवेदक मैट्रिक (कक्षा 10वीं) की परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से ड्राफ्टमैन सिविल/ सर्वेयर/ प्लंबर की परीक्षा पास हो।
Also read IBPS RRB Correction Window: आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप A, B आवेदन करेक्शन आज से शुरू, सुधार शुल्क जानें
BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: बीटीएससी डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती
पात्रता के अनुसार, आवेदक जीव विज्ञान विषय के साथ 10+2 परीक्षा पास हो। इसके अलावा, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजिनिस्ट) में 2 वर्षीय डिप्लोमा हो और कैंडिडेट बिहार राज्य दंत परिषद में डेंटल हाइजिनिस्ट के रूप में पंजीकृत हो। बीटीएससी डेंटल हाइजिनिस्ट भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 702 पदों को भरा जाएगा।
BTSC Dental Hostel Manager Recruitment 2025: बीटीएससी होटल मैनेजर भर्ती
बीटीएससी होटल मैनेजर भर्ती 2025 के माध्यम से छात्रावास प्रबंधक के कुल 91 पदों को भरा जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, कैंडिडेट आतिथ्य एवं होटल प्रशासन में बीएससी परीक्षा पास हो। अथवा स्नातक तथा होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी बिहार होटल मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
BTSC Recruitment 2025: परीक्षा का माध्यम
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार