VCI Counselling 2025: वीसीआई काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण आज से शुरू, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 15 अक्टूबर को

Abhay Pratap Singh | October 8, 2025 | 11:59 AM IST | 2 mins read

वीसीआई काउंसलिंग 2025 का आयोजन बीवीएससी एवं एएच पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है, जिसमें 15% अखिल भारतीय कोटा सीटें शामिल हैं।

वीसीआई काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए 779 सीटें उपलब्ध हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
वीसीआई काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए 779 सीटें उपलब्ध हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय पशु-चिकित्‍सा परिषद ने बीवीएससी (BVSc) और एएच (AH) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 8 अक्टूबर से वीसीआई काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vci.admissions.nic.in पर जाकर वीसीआई राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वीसीआई काउंसलिंग 2025 राउंड 1 शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। उम्मीदवारों के लिए विकल्प भरने और सीट लॉक करने की सुविधा 9 से 13 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 15 अक्टूबर को जारी किया जाएगा और आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग 15 अक्टूबर से शुरू होगी।”

पात्रता मानदंड के अनुसार, नीट यूजी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही वीसीआई काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। 31 दिसंबर, 2025 तक कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। कैंडिडेड 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण हो, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/ जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी (मुख्य पाठ्यक्रम के रूप में) विषय शामिल हों।

VCI Counselling 2025 Registration Fees: शुल्क

राउंड 1 और राउंड 2 के लिए वीसीआई काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपए, ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी के लिए 900 और एससी/ एससी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर के लिए 500 रुपए हैं। वहीं, स्ट्रे राउंड के लिए भागीदारी शुल्क सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीआईओ के लिए 50,000 रुपए व रिजर्व कैटेगरी के लिए 25,000 रुपए है।

Also readMP NEET UG 2025 Counselling Postponed: एमपी नीट यूजी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग स्थगित, लेटेस्ट अपडेट जानें

VCI Counselling 2025 Schedule: वीसीआई काउंसलिंग शेड्यूल

नीचे सारणी में उम्मीदवार वीसीआई काउंसलिंग शेड्यूल 2025 जांच सकते हैं:

चरण

शुल्क भुगतान / पंजीकरण

विकल्प भरना और सीट लॉकिंग

सीट आवंटन प्रक्रिया

सीट आवंटन की घोषणा

संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग

राउंड 1

8 अक्टूबर (सुबह 11:00 बजे से) से 13 अक्टूबर, 2025 (रात 11:55 बजे तक)

9 अक्टूबर (सुबह 11:00 बजे से) से 13 अक्टूबर, 2025 (रात 11:55 बजे तक)

14 अक्टूबर, 2025

15 अक्टूबर, 2025

15 से 21 अक्टूबर, 2025 तक

राउंड 2

22 अक्टूबर (सुबह 11:00 बजे से) से 23 अक्टूबर, 2025 (रात 11:55 बजे तक)

22 अक्टूबर (सुबह 11:00 बजे से) से 23 अक्टूबर, 2025 (रात 11:55 बजे तक)

24 अक्टूबर, 2025

25 अक्टूबर, 2025

25 से 30 अक्टूबर, 2025 तक

स्ट्रे राउंड

इच्छुक अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान करें

  • 50,000 रुपए- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए
  • 25,000 रुपए - एससी/एसटी/पीएच के लिए

31 अक्टूबर (सुबह 11:00 बजे से) से 3 नवंबर, 2025 (सुबह 10:00 बजे तक)

31 अक्टूबर (दोपहर 2:00 बजे से) से 3 नवंबर, 2025 (सुबह 10:00 बजे तक)

4 नवंबर, 2025

5 नवंबर, 2025

5 से 10 नवंबर, 2025 तक

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications