BSEB STET Result 2024: बीएसईबी एसटीईटी परिणाम आज होगा जारी, जानें रिजल्ट का समय, वेबसाइट लिंक
Santosh Kumar | November 18, 2024 | 12:07 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 का रिजल्ट आज यानी 18 नवंबर को जारी किया जाएगा। यह जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने साझा की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के जरिए इसे चेक कर सकेंगे। बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2024 दोपहर 1:45 बजे जारी किया जाएगा।
बोर्ड एसटीईटी पेपर 1 और 2 का रिजल्ट जारी करेगा। बीएसईबी एसटीईटी 2024 दो पालियों में निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित की गई थी। दोनों पेपर की आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है।
BSEB STET Result 2024: बिहार एसटीईटी पासिंग मार्क्स
जानकारी के अनुसार, एसटीईटी पेपर-1 में 3 लाख 59 हजार 489 अभ्यर्थी और पेपर-2 में 2 लाख 37 हजार 442 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एसटीईटी 2024 परीक्षा चरण 1 पेपर 1 का आयोजन 18 से 29 मई तक किया गया था जबकि पेपर 2 का आयोजन 11 से 19 जून तक किया गया था।
उम्मीदवारों को बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा के श्रेणीवार उत्तीर्ण अंकों की जांच कर सकते हैं-
|
वर्ग |
योग्यता प्रतिशत |
योग्यता अंक |
|---|---|---|
|
सामान्य |
50% |
75 |
|
बीसी |
45.5% |
68.25 |
|
ओबीसी |
42.5% |
63.75 |
|
एससी/एसटी/दिव्यांग |
40% |
60 |
|
महिला |
40% |
60 |
Also read BSEB Sakshamta Pariksha Result 2024: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2 रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें
BSEB STET Result 2024: बीएसटीईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- बीएसईबी एसटीईटी 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार