Santosh Kumar | July 17, 2024 | 12:28 PM IST | 2 mins read
आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि के बाद या अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा जारी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 के पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के जरिए बिहार एसटीईटी पेपर 2 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी बिहार एसटीईटी आंसर की में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बिहार एसटीईटी पेपर 2 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी के साथ बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 2 की प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी कर दी है।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 पेपर 1 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से प्रति प्रश्न 50 रुपये की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि के बाद या अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। बीएसईबी जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियों का मूल्यांकन करके माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
Also readBihar STET Answer Key 2024: बिहार एसटीईटी पेपर 1 आंसर-की जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी 2024 को डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया देख सकते हैं-
बता दें कि Bihar STET 2024 परीक्षा पेपर 1 के लिए 18 से 29 मई 2024 तक और पेपर 2 के लिए 11 से 20 जून 2024 तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी ने बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 1 की आंसर-की 12 जुलाई को जारी की थी, जिस पर चैलेंज दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 15 जुलाई तक का समय दिया गया था।