Saurabh Pandey | October 14, 2026 | 10:49 PM IST | 2 mins read
जीएमसीएच चंडीगढ़ में सीनियर रेजीडेंट, सीएमओ सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी।

नई दिल्ली : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), चंडीगढ़ ने सीनियर रेजिडेंट, रेजिडेंट एनेस्थेटिस्ट, रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट, कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर, डेमोंस्ट्रेटर, मेडिकल ऑफिसर, लेडी मेडिकल ऑफिसर, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर और जूनियर रेजिडेंट के 242 खाली पदों को भरने के लिए आधिकारिक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।
जो उम्मीदवार पहले से सरकारी सेवा में हैं, उन्हें अपने मौजूदा नियोक्ता से जारी 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' अपलोड करना होगा; ऐसा न करने पर किसी भी स्थिति में उनके आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए किसी भी स्थिति में डिमांड ड्राफ्ट, बैंकर चेक, मनी ऑर्डर आदि जैसे किसी अन्य तरीके को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
अनुसूचित जाति (SC) उम्मीदवार | 250 रुपये + बैंक शुल्क |
अनारक्षित (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं अन्य सभी श्रेणियां | 500 रुपये + बैंक शुल्क |
दिव्यांगजन (PWD), क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय (REE), संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ द्वारा प्रायोजित उम्मीदवार | शून्य |
जीएमसीएच चंडीगढ़ भर्ती 2026 के तहत कुल 242 रिक्तियों की घोषणा की गई है। श्रेणी-वार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।
श्रेणी | पदों की संख्या |
सामान्य | 174 |
अनुसूचित जाति | 18 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 44 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 6 |
कुल | 242 |
जीएमसीएच चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट्स, सीएमओ - जनरल मेडिसिन एवं जनरल सर्जरी (CMO), रेजिडेंट एनेस्थेटिस्ट, रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट और पोस्टग्रेजुएट स्तर के डेमोंस्ट्रेटर्स पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
वहीं दूसरी ओर, एमबीबीएस स्तर के डेमोंस्ट्रेटर, मेडिकल ऑफिसर (MO), लेडी मेडिकल ऑफिसर (LMO), इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) तथा जूनियर रेजिडेंट्स (MBBS एवं BDS) पदों के लिए लिखित परीक्षा 4 नवंबर 2026 को होगी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसका समय अभ्यर्थियों के ई-एडमिट कार्ड पर दर्ज रहेगा।
लिखित परीक्षा सिर्फ चंडीगढ़ में होगी। जिन उम्मीदवारों का आवेदन सही पाया जाएगा, उन्हें जीएमसीएच की वेबसाइट पर ई-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को ये कार्ड सीधे जीएमसीएच की वेबसाइट gmch.gov.in से डाउनलोड करने होंगे; इसके लिए उन्हें वैकेंसीज लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन आईडी और जन्म तिथि डालनी होगी। ई-एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।
लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
Also read UP Police Constable Final Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी