Trusted Source Image

UPSSSC: यूपी खेल निदेशालय में डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, परीक्षा शुल्क

Saurabh Pandey | October 14, 2026 | 06:40 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने खेल निदेशालय ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 4 नवंबर, 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

यूपी खेल निदेशालय भर्ती की लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी खेल निदेशालय भर्ती की लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर, असिस्टेंट कोच, लाइफसेवर और ग्राउंड्समैन के कुल 108 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 14 अक्टूबर, 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 नवंबर, 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

यूपी खेल निदेशालय में डिप्टी स्पोर्ट ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों के पास वैलिड UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड होना जरूरी है।

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026: आयुसीमा

यूपी स्पोर्ट्स डायरेक्टरेट भर्ती 2026 के तहत ग्राउंड्समैन और लाइफसेवर पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए, जबकि डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर और असिस्टेंट कोच पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
प्रक्रिया शुल्क
कुल शुल्क
भुगतान का प्रकार
अनारक्षित, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक, महिला
शून्य
25 रुपये
25 रुपये
ऑनलाइन

Also read SSB HC Result 2026: एसएसबी हेड कांस्टेबल रिजल्ट recruitment.ssb.gov.in पर जारी, 24 अक्टूबर तक डाउनलोड का मौका

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

यूपी खेल निदेशालय भर्ती की लिखित परीक्षा में एक ही पेपर होता है, जिसमें 100 अंकों के लिए 100 ऑब्जेक्टिव मल्टीपल-चॉइस सवाल होते हैं और इसके लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलता है। हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

Upsssc sports directorate recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. UPSSSC PET 2025 नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  2. लिखित परीक्षा
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]