Trusted Source Image

UP Police Constable Final Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | October 14, 2026 | 03:31 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

भर्ती बोर्ड ने चुने गए उम्मीदवारों की जानकारी वाली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
भर्ती बोर्ड ने चुने गए उम्मीदवारों की जानकारी वाली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने कांस्टेबल (सिविल पुलिस) और इसके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए चुने गए उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दी है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना नाम या रोल नंबर खोज सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना फाइनल सिलेक्शन स्टेटस, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ देख सकते हैं। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (DV/PST) और पीईटी स्टेज में शामिल होना होगा।

अलग-अलग पदों के लिए रिजल्ट लिस्ट जारी

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा अलग-अलग पदों और कैटेगरी के लिए अलग-अलग लिस्ट जारी की गई हैं, जिनमें कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष/महिला), कांस्टेबल पीएसी/आर्म्ड पुलिस (पुरुष), कांस्टेबल स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (पुरुष), जेल वार्डर (पुरुष), कांस्टेबल माउन्टेड पुलिस (पुरुष), महिला बटालियन के लिए महिला कांस्टेबल और जेल वार्डर (महिला) शामिल हैं।

UP Police Constable Final Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. अब “फाइनल रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
  4. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अब अपना रिजल्ट चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
  6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

UP Police Constable Final Result 2026: रिजल्ट विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. जन्म तिथि
  5. श्रेणी
  6. उप-श्रेणी
  7. पद का नाम
  8. लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक
  9. क्वालिफ़ाइंग स्टेटस
  10. डीवी/पीएसटी के लिए चयन की जानकारी

Also read UPSSSC JA 2024 Typing Test: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट मंगल और कृतिदेव-010 फॉण्ट में होगा

UP Police Constable Final Result 2026: कैटेगरीवाइज कटऑफ मार्क्स

श्रेणी
पदों की संख्या
चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
लम्बवत आरक्षण की कटऑफ
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी की कट ऑफ
क्षैतिज आरक्षण की कट ऑफ
भूतपूर्व सैनिक की कट ऑफ
होमगार्ड्स
महिला श्रेणी के अभ्यर्थियों की कट ऑफ
अनारक्षित
4191
4191
266.57849
1046
1046
261.59726
88.86897
262.30755
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
168.78657
164.31712
87.77463
60.0927
-
-
-
257.12296
अन्य पिछड़ा वर्ग
2826
2826
263.7037
135.4606
-
143.26718
-
258.03661
अनुसूचित जाति
2198
2198
252.81045
74.38623
-
65.84435
-
247.35926
अनुसूचित जनजाति
208
208
238.28209
157.00839
-
103.59287
-
225.8777
योग
10469
10469
-
-
-
-
-
-
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]