Trusted Source Image

UPSSSC JA 2024 Typing Test: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट मंगल और कृतिदेव-010 फॉण्ट में होगा

Abhay Pratap Singh | October 14, 2026 | 10:34 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी जेए टाइपिंग टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड उचित समय पर डाउनलोड के लिए आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक 2024 टाइपिंग टेस्ट 13 नवंबर, 2026 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक 2024 टाइपिंग टेस्ट 13 नवंबर, 2026 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए टाइपिंग टेस्ट के संबंध में अधिसूचना जारी की है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट का आयोजन मंगल (Inscript) और कृतिदेव-010 फॉण्ट में होगा।

यूपीएसएसएससी जेए 2024 टाइपिंग टेस्ट 13 नवंबर, 2026 से आयोजित किया जाएगा। यूपी जेए मेन्स एग्जाम 2024 की लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही टंकण परीक्षा के लिए पात्र हैं। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड उचित समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

आयोग ने नोटिस में बताया कि, “टंकण परीक्षा के लिए पात्र सभी समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि हिंदी टंकण परीक्षा मंगल फॉण्ट (Inscript) तथा कृतिदेव-010 फॉण्ट पर कराई जाएगी। हिंदी टाइपिंग परीक्षा के लिए इसके अतिरिक्त अन्य कोई फॉण्ट स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

Also readUPSSSC JE Mechanical Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी जेई मैकेनिकल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 3 नवंबर से आवेदन

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड लिंक https://upsssc.gov.in/ पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी जेए टाइपिंग टेस्ट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

हिंदी टाइपिंग की स्पीड 25 WPM (शब्द प्रति मिनट) व अंग्रेजी टाइपिंग 30 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए। दोनों टेस्ट के लिए 5-5 मिनट का समय है, जिसमें 5-एरर पेनल्टी सिस्टम शामिल है। अभ्यर्थियों हिंदी और इंग्लिश दोनों टाइपिंग पास करनी होगी, किसी एक में फेल होने पर अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया जाएगा।

टाइपिंग टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए पात्र होंगे। विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024 के तहत कुल 2702 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]