Saurabh Pandey | October 14, 2026 | 07:50 PM IST | 2 mins read
एचपीपीएससी ने एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने एचपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भर्ती प्रक्रिया 734 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए की जा रही है, जिनमें 491 पुरुष कांस्टेबल और 243 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने चाहिए और फिजिकल टेस्ट की तारीख, रिपोर्टिंग का समय, वेन्यू और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से देखना चाहिए।
आयोग ने परीक्षा के लिए स्वीकृत सभी अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर उनके यूजर आईडी पर अपलोड कर दिए हैं, जिनमें परीक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी शामिल हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पीईटी/पीएसटी में शामिल होने के लिए अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर लें।
इसके अलावा, सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अलग से डाक या किसी अन्य माध्यम से कॉल लेटर नहीं भेजे जाएंगे।
Also read UP Police Constable Final Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी
एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा जिलावार विस्तृत शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा।
किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी आयोग के टेलीफोन नंबर 0177-2629738, 2624313 या टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।