BPSC 70th Answer Key 2024: बीपीएससी 70वीं परीक्षा की आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो कब होगी बंद, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | January 15, 2025 | 02:44 PM IST | 2 mins read
आयोग ने 8 जनवरी, 2025 को बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2024 परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक पोर्टल bpsc.bihar.gov.in पर जारी की थी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कल यानी 16 जनवरी को बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2024 परीक्षा के लिए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर देगा। जो उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से बीपीएससी 70वीं सीसीई आंसर की 2024 के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
बीपीएससी ने 8 जनवरी, 2025 को बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2024 परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल bpsc.bihar.gov.in से बीपीएससी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी ने 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2024 परीक्षा 13 दिसंबर को राज्य के 911 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। वहीं, बापू परीक्षा परिसर केंद्र की पुनर्परीक्षा आयोग ने 4 जनवरी को 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।
BPSC 70 Answer Key 2024: बीपीएससी फाइनल आंसर की जल्द
आयोग द्वारा दोनों परीक्षा तिथियों की बीपीएससी उत्तर कुंजी अलग-अलग जारी की गई। बीपीएससी उत्तर कुंजी को लेकर किसी भी तरह के संदेह की स्थिति में अभ्यर्थी कल यानी 16 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आयोग ने 4 जनवरी को आयोजित बीपीएससी 70वीं सीसीई पुन: परीक्षा से कुल 12 प्रश्न हटा दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जारी आंसर की पीडीएफ में इसका पूरा विवरण देख सकते हैं।
विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा अभ्यर्थियों की आपत्तियों का समाधान करने के पश्चात बीपीएससी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। यदि कोई प्रश्न हटा दिया जाता है तो उस प्रश्न के अंक सभी अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे।
Also read BPSC TRE 3.0: बीपीएससी ने 68 अभ्यर्थियों को आयोग की परीक्षा से हमेशा के लिए किया बैन
BPSC Answer Key 2024: कैसे दर्ज करें आपत्ति?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीपीएससी 70वीं परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल पर यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- 'बीपीएससी 70वीं आंसर-की 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- विषयवार उत्तर कुंजी वाली PDF पर रीडायरेक्ट करेगा।
- बीपीएससी 70 आंसर-की 2024 पोर्टल से डाउनलोड करें।
- यदि किसी उत्तर पर संदेह है तो आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
बीपीएससी के छात्र परीक्षा रद्द करने और न्याय की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर प्रशांत किशोर और अन्य दल भी प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं, आयोग ने आरोपों से इनकार किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा