BSEB Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटर, मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड biharboardonline.com जारी, 5 दिसंबर तक करें सुधार
Abhay Pratap Singh | November 29, 2024 | 08:22 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र स्वयं भी पंजीयन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से अपना बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी 29 नवंबर को बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किए हैं। बीएसईबी बोर्ड एग्जाम 2025 डमी एडमिट कार्ड biharboardonline.com के माध्यम से यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से विद्यालय प्रधान द्वारा डाउनलोड करके छात्रों को वितरित किया जाएगा।
वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 2025 के लिए डमी एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए डमी एडमिट कार्ड बीएसईबी की वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com के माध्यम से स्कूल प्रधान डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 डमी एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर छात्रों को सुधार का मौका भी दिया गया है। डमी हाल टिकट 2025 में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर ऑनलाइन सुधार के लिए आज यानी 29 नवंबर से 5 दिसंबर, 2024 तक सुधार का मौका दिया गया है। डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार विद्यालय प्रधान द्वारा ही किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, इंटरमीडिएट, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले विद्यार्थी स्वयं भी अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सभी छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डमी एडमिट कार्ड जारी करने एवं त्रुटि सुधार हेतु मैसेज भेजा जा रहा है। हालांकि, विद्यार्थी स्वयं डमी एडमिट कार्ड में सुधार नहीं कर सकेंगे।
बीएसईबी की नोटिस में कहा गया कि, किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी और उनके माता-पिता के नाम में पूर्ण बदलाव नहीं किया जा सकता है। विद्यार्थियों द्वारा अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सूचीकरण संख्या/ पंजीयन और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। मैट्रिक के छात्र BSEB information App से भी अपना एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के डमी एडमिट कार्ड के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार biharboardonline.com पर विजिट कर सकते हैं। किसी भी तरह की सहायता या समस्या होने पर छात्र या स्कूल प्रधान समिति की हेल्पलाइन नंबर 0612 - 2232074/2230030 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, ईमेल आईडी bsebsehelpdesk@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार