Bihar Board Exam 2025: कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा निर्देश जारी, 1 घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर
Santosh Kumar | January 25, 2025 | 07:17 PM IST | 1 min read
बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा निर्देश जारी कर दिए हैं। बीएसईबी ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर छात्रों के लिए यह नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार, बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक राज्य के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।छात्रों को एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देशों का पालन करना होगा।
Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा रिपोर्टिंग टाइम
जारी निर्देश के अनुसार बिहार बोर्ड ने परीक्षा की पहली पाली में शामिल होने वाले छात्रों को सुबह 9:00 बजे तक और दूसरी पाली में शामिल होने वाले छात्रों को दोपहर 1:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने को कहा है।
बीएसईबी बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा की पहली पाली में प्रवेश सुबह 8:30 बजे शुरू होगा और गेट 9 बजे बंद हो जाएगा। दूसरी पाली में प्रवेश दोपहर 1 बजे शुरू होगा और गेट 1:30 बजे बंद हो जाएगा।
Bihar Board Admit Card 2025: बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड जारी
परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा हॉल में प्रवेश करना अनिवार्य है। किसी भी छात्र को देरी से पहुंचने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिससे उसकी परीक्षा छूट सकती है। ऐसी स्थिति में पूरी जिम्मेदारी परीक्षार्थी की होगी।
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
अगली खबर
]Republic Day 2025 Parade: झारखंड, सिक्किम और कर्नाटक के स्कूल बैंड गणतंत्र दिवस परेड में देंगे प्रस्तुति
झारखंड के केजीबीवी पटमदा की टीम को सेना के बैंड के साथ राष्ट्रपति के मंच के सामने प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा सिक्किम के गंगटोक के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्ट प्वाइंट और कर्नाटक के केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 बेलगाम कैंटोनमेंट की टीमें विजय चौक पर प्रदर्शन करेंगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल