बीएचयू के प्रोफेसर शांतनु कुमार स्वैन सिक्किम विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त, एमओई ने दी जानकारी
Press Trust of India | August 8, 2025 | 12:29 PM IST | 1 min read
शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि शांतनु कुमार स्वैन 5 साल के कार्यकाल के लिए या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो), पद पर बने रहेंगे।
गंगटोक: केंद्र ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रोफेसर शांतनु कुमार स्वैन को सिक्किम विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है, जो एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार (7 अगस्त) को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, शांतनु कुमार स्वैन पांच साल के कार्यकाल के लिए या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो), पद पर बने रहेंगे।
यह नियुक्ति राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय विश्वविद्यालय की ‘विजिटर’ के रूप में की है। वर्तमान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक पद पर कार्यरत स्वैन के पास भारत के अग्रणी संस्थानों में से एक में काम करने का व्यापक अनुभव है।
वह प्रोफेसर अभिजीत दत्ता का स्थान लेंगे, जो सिक्किम विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के रूप में सेवा दे रहे थे। स्वैन की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब यह संस्थान पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।
मंत्रालय ने इस नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रपति सचिवालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) सहित सभी संबंधित प्राधिकरणों को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है।
अगली खबर
]UP News: यूपी सरकार ने विद्यार्थियों को ब्रिटेन में उच्च शिक्षा दिलाने के लिए छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी
यह योजना प्रदेश के मेधावी छात्रों को ब्रिटेन में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी। बयान के मुताबिक, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कैबिनेट की बैठक के बाद निर्णय की जानकारी दी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल