अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने बीबीए, बीसीए और बीएमएस की छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना की लागू
Abhay Pratap Singh | March 8, 2024 | 09:27 PM IST | 1 min read
ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा इन पाठ्यक्रमों के तहत चयनित छात्राओं को तीन साल तक 25,000 रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप दी जाएगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने बीबीए, बीसीए और बीएमएस पाठ्यक्रम की छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान एआईसीटीई के अध्यक्ष टीजी सीतारम ने इसकी घोषणा की है।
एआईसीटीई अध्यक्ष ने कहा कि, “यह योजना इसलिए शुरू की गई क्योंकि इस साल से बीबीए, बीसीए और बीएमएस स्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रम एआईसीटीई के दायरे में आ गया है। एआईसीटीई महिलाओं को सशक्त बनाने, तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा में उनकी क्षमता को उजागर करने के लिए लगातार प्रयासरत है।”
टीजी सीतारमण ने आगे कहा कि, “एआईसीटीई में हम एक समावेशी माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां महिलाएं न केवल आगे बढ़ेंगी बल्कि इंजीनियरिंग और प्रबंधन के भविष्य को आकार देने में भी नेतृत्व करेंगी। इंजीनियरिंग में छात्राओं के लिए, हमारे पास प्रगति है।”
बताया गया कि चयनित छात्रों को तीन साल तक वार्षिक 25,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्ल स्टूडेंट्स को सालाना 3,000 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। एआईसीटीई सालाना 7.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति छात्राओं को वितरित करेगा।
बता दें कि एआईसीटीई के टेकसक्षम कार्यक्रम (टीएसपी) के तहत वर्ष 2021 से 19,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें से 14,000 महिला छात्र हैं। एआईसीटीई ने महिला छात्रों को वेस्ट मैनेजमेंट में उद्यमिता अपनाने के लिए अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम (डब्ल्यूईडब्ल्यूपी) में वुमेन एंटरप्रन्योरशिप भी शुरू किया है।
एआईसीटीई ने गर्ल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए अपनी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी है। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के तहत एआईसीटीई ने प्रगति छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से मेधावी महिला छात्रों को सालाना कुल 5,000 छात्रवृत्तियां वितरित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार