Abhay Pratap Singh | August 23, 2025 | 08:25 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आज यानी 23 अगस्त को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 (CSE Mains 2025) दूसरे दिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। यूपीएससी सीएसई मुख्य 2025 परीक्षा 22 अगस्त को एक शिफ्ट में समाप्त करा ली गई है, जबकि 23, 24, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में तीन-तीन घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 2025 के लिए पहली पाली का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड upsconline.gov.in पर उपलब्ध है।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफल 14,161 उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 आयोजित की जा रही है। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी व्यक्तित्व परीक्षण/ साक्षात्कार राउंड में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होंगे और सभी पेपर में डिस्क्रिप्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। पेपर में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा कुल 1750 अंकों के लिए कराई जाएगी।
Also readUPSC CSE Mains Admit Card 2025: यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड upsconline.gov.in पर जारी