AKTU One View Result 2025: एकेटीयू लखनऊ वन व्यू रिजल्ट ऑड और ईवन सेमेस्टर के लिए जारी, aktu.ac.in पर करें चेक
Santosh Kumar | April 4, 2025 | 05:18 PM IST | 2 mins read
छात्रों को एकेटीयू वन व्यू रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर रोल नंबर दर्ज करना होगा। परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध है।
नई दिल्ली: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ ने विषम और सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए वन व्यू रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in के माध्यम से एकेटीयू वन व्यू रिजल्ट ऑनलाइन देख या डाउनलोड कर सकते हैं।
एकेटीयू वन व्यू रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर डालना होगा। यह रिजल्ट केवल ऑनलाइन उपलब्ध है। छात्र इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
एकेटीयू वन व्यू रिजल्ट में यूजी और पीजी दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित नियमित और कैरी-ओवर परीक्षाओं के परिणाम शामिल हैं। विषम सेमेस्टर परीक्षाएं (पहला, तीसरा और पांचवां सेमेस्टर) जनवरी 2025 में आयोजित की गई।
AKTU One View Result 2025: एकेटीयू वन व्यू रिजल्ट विवरण
एकेटीयू रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को इसमें दिए गए विवरण को ध्यान से देखना चाहिए। इसमें छात्र का नाम, फोटो, परीक्षा का नाम, वर्ष और सेमेस्टर, विषयों का नाम और कोड शामिल है।
स्कोरकार्ड में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास या फेल होने की जानकारी भी है। ध्यान रहे कि यह ऑनलाइन स्कोरकार्ड केवल प्रोविजनल है। अगर इसमें कोई गलती है तो छात्र यूनिवर्सिटी से संपर्क कर सकते हैं।
AKTU One View Result 2025: एकेटीयू वन व्यू रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एकेटीयू वन व्यू रिजल्ट 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जाएं।
- स्टूडेंट्स होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- एकेटीयू वन व्यू रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना अनुक्रमांक नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
- एकेटीयू वन व्यू रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
बता दें कि मूल अंकतालिका विश्वविद्यालय द्वारा बाद में उपलब्ध कराई जाएगी। तब तक, छात्र डाउनलोड किए गए परिणाम को केवल सूचना या दस्तावेज के रूप में उपयोग कर सकते हैं। ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’