AIIMS SR Recruitment 2024: एम्स राजकोट में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक; वेतन 67,000
Abhay Pratap Singh | July 22, 2024 | 12:25 PM IST | 2 mins read
एम्स राजकोट सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार 1000 रुपये या 800 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट (AIIMS Rajkot) में सीनियर रेजिडेंट (SR) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तिथि 25 जुलाई शाम 5 बजे या इससे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एम्स राजकोट एसआर भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू की गई है। एम्स सीनियर रिजिडेंट भर्ती 2024 के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि से की जाएगी। रिजर्व श्रेणी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एम्स राजकोट में विभिन्न विभागों में कुल 48 रिक्त पद भरे जाएंगे। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। आवेदक के पास पद के अनुसार 1) एमबीबीएस/एमएससी की मार्कशीट एवं डिग्री सर्टिफिकेट, 2) एमडी/डीएनबी/एमएस/पीएचडी डिग्री सर्टिफिकेट और 3) डीएम/M.Ch/डीएनबी डिग्री सर्टिफिकेट हो।
सीनियर रेजिडेंट एम्स भर्ती 2024 के तहत सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को 1,000 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इसके अलावा, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
इन पदों पर चयन हेतु पात्र होने के लिए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तिथि से पहले पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स राजकोट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
AIIMS Rajkot Recruitment cell 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से एम्स राजकोट एसआर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- अब, एसआर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद भर्ती नोटिफिकेशन स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार इसे अच्छे से पढ़ें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करके डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल