Abhay Pratap Singh | July 22, 2024 | 11:15 AM IST | 2 mins read
CUET UG रिजल्ट 2024 जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित किया जा सकता है। सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 22 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अडंरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम देख सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | CA-Aug | Preparation Strategy
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की 7 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी CUET UG परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी भी exams.nta.ac.in पर जारी कर सकता है। एनटीए ने CUET UG 2024 परीक्षा हाइब्रिड मोड (सीबीटी और पेन एंड पेपर) में 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को आयोजित की थी।
इससे पहले, सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम 30 जून घोषित किया जाना था। सीयूईटी यूजी परिणामों की घोषणा में देरी के चलते विश्वविद्यालय में प्रवेश और शैक्षणिक कैलेंडर पर असर भी पड़ने की उम्मीद है। कई संस्थान क्षतिपूर्ति के लिए छोटे अवकाश और सप्ताहांत कक्षाओं की योजना बना रहे हैं।
इस साल, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अडंरग्रेजुएट 2024 प्रवेश परीक्षआ में लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। सीयूईटी यूजी रिजल्ट, स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की समेत अन्य नवीनतम अपडेट से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना CUET UG 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे: