AIIMS BSc Nursing Result 2024: एम्स बीएससी नर्सिंग स्टेज 1 रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, इंटरव्यू डेट जानें
Abhay Pratap Singh | July 12, 2024 | 10:26 PM IST | 2 mins read
एम्स बीएससी नर्सिंग स्टेज 1 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (AIIMS Delhi) ने एम्स बीएससी नर्सिंग स्टेज 1 परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से एम्स बीएससी नर्सिंग स्टेज 1 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स बीएससी नर्सिंग स्टेज 1 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एम्स बीएससी नर्सिंग स्टेज 1 स्कोरकार्ड में कैंडिडेट का रोल नंबर, प्राप्त रैंक, कैटेगरी, आवंटित संस्थान और आवंटित सीट कैटेगरी सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 18 जुलाई 2024 को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। एम्स बीएससी नर्सिंग 2024 चरण 1 परीक्षा 6 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। एम्स नर्सिंग चरण 1 परीक्षा देश के भाग लेने वाले एम्स संस्थानों में बीएससी (एच) नर्सिंग की 1,231 सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवार अपने माईपेज पर उपलब्ध लिंक का उपयोग करके 13 जुलाई शाम 5 बजे तक अपना श्रेणी प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं। कैटेगरी सर्टिफिकेट भारत सरकार के नियमों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया जाना चाहिए।
नोटिस में कहा गया कि प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान ओबीसी या ईडब्ल्यूएस सीटों के लिए अयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी के तहत माना जाएगा। यदि उनकी रैंक यूआर - मेरिट सूची कटऑफ रैंक के भीतर आती है या उनकी रैंक इस कट-ऑफ से अधिक है, तो उन्हें सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
AIIMS BSc Nursing Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर आसानी से एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘aiims bsc nursing stage 1-result’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रदर्शित होंगे।
- उम्मीदवार ‘Cntr+F’ की सहायता से PDF में अपने रोल नंबर की जांच करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा