Trusted Source Image

RPSC School Lecturer 2025 DAF: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर डीएएफ शेड्यूल 6 विषय के लिए जारी; आवेदन लिंक, चरण जानें

Abhay Pratap Singh | August 24, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read

आयोग द्वारा जारी विचारित सूचियों में शामिल अभ्यर्थी की पात्रता जांच के लिए राजस्थान स्कूल प्राध्यापक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र हैं।

राजस्थान स्कूल लेक्चरर डीएएफ लिंक sso.rajasthan.gov.in पर सक्रिय है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट/RPSC)
राजस्थान स्कूल लेक्चरर डीएएफ लिंक sso.rajasthan.gov.in पर सक्रिय है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट/RPSC)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज प्राध्यापक, कृषि एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के अंतर्गत राजनीति विज्ञान, भूगोल, भौतिक विज्ञान, कृषि, समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र सहित 6 विषयों के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन (DAF) शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट एसएसओ पोर्टल पर जाकर डीएएफ एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, आयोग द्वारा जारी विचारित सूचियों में शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने की लिंक विषयवार 21 अगस्त से 4 नवंबर तक सक्रिय रहेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को आरपीएससी स्कूल लेक्चरर डीएएफ की दो प्रतियां अपने पास रखने की सलाह दी गई है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर (राजस्थान) की सूचना के अनुसार, निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर डीएएफ की दो प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेजों एवं स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ अभ्यर्थियों को उपस्थित होना होगा।

RPSC School Lecturer 2025 Detailed Online Application Form: आवेदन प्रक्रिया

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर 2025 ऑनलाइन डीएएफ के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • राजस्थान एसएसओ पोर्टल http://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
  • एसएसओ आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • रिक्रूटमेंट पोर्टल खोजें और My Recruitment पर विजिट करें।
  • इसके बाद, ‘Detailed Form Cum Scrutiny →Apply Now’ पर जाएं।
  • विस्तृत आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Also readUPSC CSE Mains 2026: यूपीएससी मेन्स प्रश्न-पत्र पर पहली बार मिलेगा आपत्ति दर्ज करने का मौका, एग्जाम आज से शुरू

आरपीएससी के अनुसार, विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा। दस्तावेज जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

RPSC School Lecturer 2025 DAF Schedule: शेड्यूल

नीचे सारणी में उम्मीदवार ऑनलाइन विस्तृत आवेदन फॉर्म शेड्यूल जांच सकते हैं:

क्रम संख्याविषयविस्तृत सूची जारी होने की तिथिविस्तृत आवेदन पत्र भरने की अवधि

01

राजनीति विज्ञान

17.08.2026

21.08.2026 से 27.08.2026 (रात 11:59 बजे तक)

02

भूगोल

18.08.2026

22.08.2026 से 28.08.2026 (रात 11:59 बजे तक)

03

भौतिक विज्ञान

18.08.2026

22.08.2026 से 28.08.2026 (रात 11:59 बजे तक)

04

कृषि

20.08.2026

26.08.2026 से 01.09.2026 (रात 11:59 बजे तक)

05

समाजशास्त्र

21.08.2026

28.08.2026 से 04.09.2026 (रात 11:59 बजे तक)

06

अर्थशास्त्र

21.08.2026

28.08.2026 से 04.09.2026(रात 11:59 बजे तक)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications