Trusted Source Image

UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस प्रोविजनल आंसर की जारी, 30 अगस्त तक करें डाउनलोड

Abhay Pratap Singh | August 24, 2026 | 07:48 PM IST | 1 min read

यूपी लोअर पीसीएस प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 के अंतर्गत सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) (Lower PCS) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर की जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस प्रोविजनल आंसर की 2026 का मास्टर सेट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा, लागू शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया जाएगा।

आयोग के अनुसार, “यूपी लोअर पीसीएस प्रोविजनल उत्तर कुंजी 30 अगस्त 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी।” यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 मेन्स एग्जाम 23 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया गया था। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also readUPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, अंतिम तिथि जानें

उम्मीदवार यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आंसर की की मदद से अंकन योजना का पालन करते हुए अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमति रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

UPSSSC Lower PCS Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस प्रोविजनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं:

  • सबसे पहले, आधिकारिक यूपीएसएसएससी पोर्टल पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘Important Announcement’ सेक्शन ओपन करें।
  • अब, ‘विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 - प्रोविजनल उत्तर कुंजी’ पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ ओपन होगी, कैंडिडेट इसे डाउनलोड करें और जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications