Abhay Pratap Singh | July 10, 2024 | 04:39 PM IST | 2 mins read
एम्स आईएनआई एसएस राउंड 2 काउंसलिंग परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
Know your Admission Chances in AIIMS, JIPMER, PGIMER & NIMHANS Institutes As per Your Rank
Check Now
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एम्स आईएनआई एसएस 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आईएनआई एसएस 2024 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएनआई एसएस राउंड 2 काउंसलिंग रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। INI SS राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है। आईएनआई एसएस काउंसलिंग के माध्यम से 6 वर्षीय एमडी/ एमएस/ डीएम/ एमसीएच प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे।
आईएनआई एसएस राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 में उम्मीदवार का रोल नंबर, श्रेणियां, आवंटित संस्थान, विषय कोड और विषय सहित अन्य जानकारी दी गई है। इससे पहले, एम्स आईएनआई एसएस राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 जून माह में जारी किया गया था।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “यह परिणाम जुलाई 2024 सत्र के लिए डीएम/ एमसीएच/ एमडी(एचए) पाठ्यक्रमों के लिए संस्थान आवंटन के पहले दौर से जारी है, जो 4 जून 2024 से 11 जून 2024 के बीच भरे गए विकल्पों और एएमएल और सीएमएल में योग्यता के आधार पर है।”
संस्थान द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों के प्रवेश की पुष्टि की जाएगी। आवेदकों को एम्स आईएनआई एसएस सीट आवंटन परिणाम 2024 से जुड़ी नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट एआईआईएमएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: