Trusted Source Image

RRB NTPC UG 07/2025 Result: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी, जानिए डाउनलोड प्रक्रिया

Abhay Pratap Singh | August 24, 2026 | 08:27 PM IST | 2 mins read

आरआरबी एनटीपीसी 2026 सीबीटी 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक 26 अगस्त को शाम 5 बजे सक्रिय किया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2026 पीडीएफ जोनवाइज उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2026 पीडीएफ जोनवाइज उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज सीईएन संख्या 07/2025 के तहत गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां - अंडरग्रेजुएट (NTPC UG) परीक्षा के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर 24 अगस्त से रिजल्ट जांच सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट 2026 जोनवाइज पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2026 पीडीएफ में प्रोविजनली रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।

रेलवे आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2026 परीक्षा के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 7 मई से 9 मई और 13 जून से 20 जून तक आयोजित की गई थी। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट 2026 में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी सीबीटी 2 में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।

Also readRRB JE Recruitment 2026: रेलवे में जेई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर लास्ट डेट

नोटिस के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए आगामी चरण में अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग सीबीटी 2 तथा CBT-2 के साथ CBTAT/CBTST (जहां लागू हो) में उनके प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। सीबीटी 2 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक में पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करके अपने व्यक्तिगत स्कोर और योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। लिंक 26 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे सक्रिय होगा। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RRB NTPC UG CBT 1 Result 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं:

  • कैंडिडेट अपने संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर, सीईएन 07/2025 - सीबीटी 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
  • कैंडिडेट अपना रोल नंबर Ctrl+F से डाउनलोड कर सकते हैं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications