Trusted Source Image

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में जेई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर लास्ट डेट

Saurabh Pandey | August 14, 2026 | 11:32 AM IST | 2 mins read

आरआरबी ने रेलवे जेई और डीएमएस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले आधार कार्ड में लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आइरिस) अपडेट करना भी आवश्यक है। (आधिकारिक वेबसाइट)
ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले आधार कार्ड में लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आइरिस) अपडेट करना भी आवश्यक है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 4098 पदों पर भर्ती 2026 प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरआरबी जेई भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

आरआरबी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भरते समय आधार कार्ड से अपने प्राथमिक विवरणों का सत्यापन करा लें। आधार कार्ड से सफल सत्यापन के लिए, आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि को दसवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र में दिए गए पूरा नाम और जन्मतिथि से पूरी तरह मिलान करना आवश्यक है। इसी प्रकार, ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले आधार कार्ड में लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आइरिस) अपडेट करना भी आवश्यक है।

RRB JE Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

पद
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर (JE)
मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3- वर्षीय डिप्लोमा, या 13 सितंबर 2026 तक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीई, बीटेक।
डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS)
किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग में 3- वर्षीय डिप्लोमा।
केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA)
भौतिक विज्ञान (Physics) और रसायन विज्ञान (Chemistry) के साथ न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी

RRB JE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेगन शुल्क
रिफंड (सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल होने के बाद)
अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
500 रुपये
400 वापस होंगे
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी
250 रुपये
250 वापस होंगे

Also read UPSSSC Final Result 2026: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर का अंतिम परिणाम जारी, 1643 अभ्यर्थी चयनित

RRB JE Recruitment 2026: विभागवाइज रिक्तियों की संख्या

विभाग
अनारक्षित (UR)
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
कुल
इंजीनियरिंग
670
259
140
407
162
1,638
मैकेनिकल
464
182
110
251
118
1,125
इलेक्ट्रिकल
279
79
50
131
60
599
स्टोर्स
139
57
29
69
30
324
एस एंड टी (S&T)
147
47
34
55
24
307
कुल योग
1,699
624
363
913
394
3,993


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications