Trusted Source Image

UPSSSC Final Result 2026: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर का अंतिम परिणाम जारी, 1643 अभ्यर्थी चयनित

Abhay Pratap Singh | August 13, 2026 | 12:42 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर 2024 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर 2024 भर्ती के लिए कटऑफ अंक भी जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर 2024 भर्ती के लिए कटऑफ अंक भी जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024 के अंतर्गत सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट, ऑडिटर 2024 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा अंतिम परिणाम में कुल 1643 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिसमें सहायक लेखाकार (सामान्य चयन) के 570 कैंडिडेट एवं सहायक लेखाकार (विशेष चयन) के 866 पद शामिल हैं। इसके अलावा, लेखा परीक्षक (सामान्य चयन) के 206 पद और सहायक लेखाकार (UPSLSA) का 1 पद भरा गया है।

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर 2024 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आयोग ने विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर अर्हता/ दस्तावेज सत्यापन के बाद विभागवार एवं पदवार अंतिम चयन परिणाम का लम्बवत् एवं क्षैतिज आरक्षणवार कट ऑफ भी जारी किया गया है।

Also readUPPSC GDC Result 2026: यूपी राजकीय महाविद्यालय सहायक प्रोफेसर भर्ती रिजल्ट 7 विषयों के लिए जारी

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश में सहायक लेखाकार के 668 पद (सामान्य चयन), सहायक लेखाकार के 950 पद (विशेष चयन) व लेखा परीक्षक के 209 पद (सामान्य चयन) तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नियंत्रणाधीन सहायक लेखाकार का 1 पद सहित कुल 1828 पद विज्ञापित थे।

नोटिस के अनुसार, 1828 पदों के सापेक्ष कुल 1643 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल यूपीएसएसएससी पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है। इस लेख में नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार कटऑफ अंक जांच सकते हैं।

UPSSSC Assistant Accountant and Auditor 2024 Final Result: डाउनलोड चरण

  • डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/News.aspx?id=1 पर जाएं।
  • ‘विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएप ओपन होगी।
  • उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications