Trusted Source Image

UPPSC GDC Result 2026: यूपी राजकीय महाविद्यालय सहायक प्रोफेसर भर्ती रिजल्ट 7 विषयों के लिए जारी

Saurabh Pandey | August 12, 2026 | 02:40 PM IST | 1 min read

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अलग से नोटिस जारी की जाएगी।

यूपीपीएससी जीडीसी असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।  (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीपीएससी जीडीसी असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 के 7 विषयों का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने इस स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर विभिन्न विषयों में कुल 2,786 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।

आयोग द्वारा 28 विषयों के लिए 31 मई 2026 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें से पहले चरण में 7 विषयों का परिणाम जारी किया गया है। इन 7 विषयों में शामिल हैं-

  1. शिक्षाशास्त्र (Education)
  2. अंग्रेजी (English)
  3. गृह विज्ञान (Home Science)
  4. भौतिक विज्ञान (Physics)
  5. संगीत वादन-सितार (Music Vadan-Sitar)
  6. उर्दू (Urdu)
  7. फारसी (Persian)

मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों के आंकड़े

विषय
कुल रिक्तियां
पंजीकृत अभ्यर्थी
उपस्थित अभ्यर्थी
मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थी
अंग्रेजी
92
4,866
2,490
1,173
गृह विज्ञान
28
2,991
1,699
640
भौतिक विज्ञान
60
3,852
1,563
580
शिक्षाशास्त्र
14
6,616
2,930
323
उर्दू
03
787
438
32
संगीत वादन (सितार)
04
71
44
23
फारसी
01
82
55
15
कुल
202
19,265
9,219
2,786

Also read UPPSC LT Grade Mains Admit Card 2026: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मेन्स एडमिट कार्ड कंप्यूटर विषय के लिए जारी

मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम अलग से होगा जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अलग से नोटिस जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications