Abhay Pratap Singh | August 12, 2026 | 09:59 AM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष / महिला शाखा) मुख्य परीक्षा 2025 के अंतर्गत कंप्यूटर विषय के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी एलटी ग्रेड कंप्यूटर हॉल टिकट में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
आयोग द्वारा कंप्यूटर विषय के लिए यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मेन्स एग्जाम 16 अगस्त 2026 को प्रदेश के लखनऊ जनपद में बनाए गए केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद परीक्षार्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यूपी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर 2025 मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। नवीनतम अपडेट व अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी असिस्टेंट टीचर कंप्यूटर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: