Abhay Pratap Singh | August 11, 2026 | 06:49 PM IST | 2 mins read
यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026 के अंतर्गत प्राविधिक सहायक (Technical Assistant) ग्रुप-सी मुख्य लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 11 अगस्त से आंसर की पीडीएफ जांच सकते हैं।
यूपी टेक्निकल असिस्टेंट आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना भी कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2026 प्रोविजनल आंसर की पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड के लिए 17 अगस्त, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के पदों के लिए मुख्य परीक्षा 9 अगस्त, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कराई गई थी।
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट 2026 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के साथ उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और घोषित की जाएगी।
यूपी टेक्निकल असिस्टेंट फाइनल आंसर की 2026 की मदद से परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: