Trusted Source Image

School Bomb Threat: चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद की गई तलाशी, कुछ संदिग्ध नहीं मिला

Press Trust of India | August 11, 2026 | 05:40 PM IST | 1 min read

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम, बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दल तथा खोजी कुत्तों के दस्ते स्कूलों में पहुंचे और परिसरों की गहन तलाशी ली।

इस घटना के बाद प्रभावित स्कूलों और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इस घटना के बाद प्रभावित स्कूलों और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: चंडीगढ़ के चार स्कूलों को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार, जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, उनमें सेक्टर 9-बी स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल और सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल तथा सेक्टर 45-बी स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल शामिल हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम, बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दल तथा खोजी कुत्तों के दस्ते स्कूलों में पहुंचे और परिसरों की गहन तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि एहतियाती कदम के तौर पर प्रशासन ने स्कूलों से सटे इलाकों की भी जांच की और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

Also readDelhi Schools Bomb Threats: दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल से बम रखे होने की मिली धमकियां, जांच एजेंसियां अलर्ट

पुलिस ने धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान चारों स्कूलों में किसी भी जगह कोई विस्फोटक उपकरण या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इस घटना के बाद प्रभावित स्कूलों और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस के अनुसार, अधिकारियों को मिले धमकी भरे संदेशों में इन स्कूलों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications