Trusted Source Image

CGPSC Assistant Librarian Result 2026: सीजीपीएससी असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्री रिजल्ट जारी, 115 अभ्यर्थी सफल

Abhay Pratap Singh | August 12, 2026 | 08:47 AM IST | 1 min read

सीजीपीएससी असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजीपीएससी असिस्टेंट लाइब्रेरियन मेन्स 2026 एग्जाम 10 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजीपीएससी असिस्टेंट लाइब्रेरियन मेन्स 2026 एग्जाम 10 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक ग्रंथपाल (Assistant Librarian) प्रारंभिक लिखित परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। 26 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से सीजीपीएससी असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्री रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

सीजीपीएससी असिस्टेंट लाइब्रेरियन रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। छत्तीसगढ़ सहायक लाइब्रेरियन प्रारंभिक परीक्षा 2026 परिणाम में सफल उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, प्राप्तांकों व वर्गवार/ उपवर्गवार पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 115 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। सहायक ग्रंथपाल मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही मेन्स के लिए पात्र होंगे।

Also readCGSSB 2nd Level Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में स्टोर कीपर, वाहन चालक सहित 295 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू

आयोग ने बताया कि, मुख्य परीक्षा के लिए अलग से ऑनलाइन माध्यम में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इस संबंध में आधिकारिक सूचना अलग से जारी की जाएगी। निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित हो सकेंगे।

सीजीपीएसएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, “सहायक ग्रंथपाल परीक्षा 2026 का प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम (अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि) जारी कर दिए गए हैं।” नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक सीजीपीएससी पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CGPSC Assistant Librarian Pre Result 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्री 2026 रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • नए पेज में पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications