Trusted Source Image

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में एक कोचिंग सेंटर का मालिक गिरफ्तार

Press Trust of India | August 12, 2026 | 07:41 AM IST | 1 min read

प्रश्नपत्र लीक करने में संलिप्त नेटवर्क की जारी जांच के दौरान प्रकाश पवार की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

आरोपी के पास से टीईटी परीक्षा से जुड़े आधा दर्जन पेपर सेट बरामद किए गए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरोपी के पास से टीईटी परीक्षा से जुड़े आधा दर्जन पेपर सेट बरामद किए गए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने सोलापुर जिले के एक भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण केंद्र (कोचिंग सेंटर) के मालिक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी प्रकाश पवार के रूप में हुई है। आरोपी के पास से टीईटी परीक्षा से जुड़े आधा दर्जन पेपर सेट बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पवार पिछले लगभग एक दशक से ‘ध्रुव प्रतिष्ठान’ नाम से एक प्रशिक्षण केंद्र चला रहा था, जहां वह सरकारी नौकरियों और शिक्षण पदों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को कोचिंग देता था।

Also readप्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह का राजस्थान के झालावाड़ में पुलिस ने किया भंडाफोड़

भिवंडी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, प्रश्नपत्र लीक करने में संलिप्त नेटवर्क की जारी जांच के दौरान पवार की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से परीक्षा से जुड़े 26 प्रश्नपत्र सेट बरामद हुए। इनमें से अधिकांश दस्तावेज भर्ती मॉक टेस्ट से संबंधित हैं, लेकिन कम से कम छह पेपर सेट सीधे टीईटी परीक्षाओं से जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि जून के अंत में सामने आए इस गिरोह के पीछे काम करने वाले व्यापक तंत्र का पर्दाफाश करने और विस्तृत पूछताछ के लिए एक स्थानीय अदालत ने पवार को 15 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications