Trusted Source Image

Allahabad University UG Admissions 2026: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी यूजी काउंसलिंग पंजीकरण शुरू, डायरेक्ट लिंक जानें

Abhay Pratap Singh | August 24, 2026 | 04:05 PM IST | 2 mins read

विश्वविद्यालय मौजूदा एकेडमिक सत्र के लिए 12 चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम, बीए-बीएड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम और 6 पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में एडमिशन दे रही है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के यूजी प्रवेश 2026 के लिए allduniv.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के यूजी प्रवेश 2026 के लिए allduniv.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार विश्वविद्यालय के समर्थ प्रवेश पोर्टल alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर यूजी और एकीकृत पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग हेतु आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय मौजूदा एकेडमिक सत्र के लिए 12 चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम, बीए-बीएड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम और 6 पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में एडमिशन दे रही है।

यूजी प्रवेश प्रक्रिया 23 जुलाई से एयू के समर्थ पोर्टल के जरिए शुरू होगा। काउंसलिंग और प्रवेश संबंधी गतिविधियां केवल समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएंगी। अलग-अलग यूजी कोर्स के लिए पहली कटऑफ यूजी एडमिशन पोर्टल https://allduniv.ac.in p 715 ug-admissions-2026 पर जाएगी।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थी को एडमिशन फीस जमा करने की अनुमति होगी। जिनके आवेदन को संबंधित कोर्स के प्रवेश कोऑर्डिनेटर ने वेरिफाई और शॉर्टलिस्ट किया है। कैंडिडेट को एडमिशन शेड्यूल में बताई गई समय-सीमा के भीतर एडमिशन फीस जमा करनी होगी।

Also readAIAPGET 2026: जयपुर में प्रभावित 49 उम्मीदवारों के लिए रीएग्जाम 1 सितंबर को, परीक्षा केंद्र का पैनल निलंबित

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी यूजी और एनसीईटी 2026 के अंकों के आधार पर होगा। उम्मीदवार एक या एक से अधिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक पाठ्यक्रम चुनने वालों को वालों को प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग से पंजीकरण करना होगा।

अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस को काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क के रूप में 300 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग व्यक्तियों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक सभी आवेदकों के लिए आधार और APAAR आईडी अनिवार्य है।

नोटिस में कहा गया कि, कार्यक्रम/पाठ्यक्रम चयन के बाद सफलतापूर्वक पंजीकरण/प्रोफाइल अपडेट करने और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने वाले आवेदकों को ही काउंसलिंग के लिए विचार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एक्स हैंडल व आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Allahabad University UG Counselling 2026: डायरेक्ट लिंक

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एयू यूजी काउंसलिंक 2026 पंजीकरण लिंक जांच सकते हैं:

  • स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यमों से परामर्श पोर्टल तक पहुंच सकते हैं - alldunivcuet.samarth.edu.in
  • बीए-बी.एड. कार्यक्रम के लिए परामर्श चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए, निर्धारित पोर्टल यह है - alldunivcuet.samarth.edu.in/ncet/
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications