Trusted Source Image

AIAPGET 2026: जयपुर में प्रभावित 49 उम्मीदवारों के लिए रीएग्जाम 1 सितंबर को, परीक्षा केंद्र का पैनल निलंबित

Abhay Pratap Singh | August 22, 2026 | 10:54 PM IST | 2 mins read

जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज सेंटर पर, जहां 192 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, 49 उम्मीदवार केंद्र में बिजली गुल होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके।

AIAPGET 2026 परीक्षा 22 अगस्त को लगभग 205 केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई। (स्त्रोत-एक्स/NTA)
AIAPGET 2026 परीक्षा 22 अगस्त को लगभग 205 केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई। (स्त्रोत-एक्स/NTA)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण एआईएपीजीईटी (AIAPGET) 2026 परीक्षा पूरी नहीं सके 49 उम्मीदवारों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित करेगी। एनटीए द्वारा एआईएपीजीईटी 2026 में प्रभावित उम्मीदवारों के लिए रीएग्जाम 1 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से कराई जाएगी।

परीक्षा एजेंसी एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि, एआईएपीजीईटी परीक्षा 22 अगस्त 2026 को प्रथम पाली में 36,979 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर के 200 केंद्रों पर 35,837 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 35,788 अभ्यर्थियों की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई।

आगे कहा, जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज सेंटर पर, जहां 192 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, 49 उम्मीदवार केंद्र में बिजली गुल होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके। इसके लिए एनटीए ने परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी M/S Eduquity Career Technologies Private Limited को जिम्मेदार ठहराया है।

Also readNEET MDS Counselling 2026: नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग डेट बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी

सूचना के अनुसार, “जो उम्मीदवार परीक्षा पूरी नहीं कर पाए, उन्हें हुई असुविधा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी खेद व्यक्त करती है। उनकी दोबारा परीक्षा 1 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में आयोजित की जाएगी। संशोधित एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।”

एनटीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जयपुर के एक सेंटर पर AIAPGET परीक्षा के आयोजन में हुई गड़बड़ियों के लिए मेसर्स एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस पर फैसला आने तक एनटीए के साथ M/s Eduquity का पैनल तत्काल प्रभाव से निलंबति कर दिया गया है।”

AIAPGET परीक्षा आज लगभग 205 केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई। कुल 51,482 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 49,867 परीक्षा में शामिल हुए। किसी भी सवाल या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट 011-40759000/011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर एनटीए को ईमेल कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications